• Home
  • ताजा खबरें
  • चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’
Image

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’


पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से लगातार कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (R) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी खरगे के बयान की निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा जरूरी है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार सभ्यता की जननी है, ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है. राजनीतिक विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर हो.”

मंत्री संतोष सुमन ने भी खरगे के बयान पर जताई आपत्ति

वहीं, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर खरगे की ओर से पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिताजी को लेकर बोली गई भाषा भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुकूल नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि श्री बाबू जैसे महान नेता की जयंती समाज को प्रेरणा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है, न कि राजनीतिक कटुता बढ़ाने का. उन्होंने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप



Source link

Related Posts

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा  में जाने के लिए अक्टूबर महीने की समाप्ति होने के बावजूद…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top