Image

जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम


टीवी और बॉलीवुड के शानदार एक्टर रहे सतीश शाह की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है. अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार सीरियल्स में काम किया था. वहीं वो बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों सहित 200 से भी ज्यादा मूवीज में नजर आए. उन्होंने अपने एक शो में तो 50 से भी ज्यादा किरदार निभाए थे और सभी को हैरान कर दिया था.

मुंबई में हुआ था जन्म

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था. स्कूल डेज में वो क्रिकेट और बेसबॉल खेलने में काफी अच्छे थे. स्कूल में एक बार एनुअल फंक्शन के दौरान सतीश ने एक नाटक में हिस्सा लिया था. यहां से उनका एक्टिंग में इंटरेस्ट बढ़ा और फिर उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (FTII) में एडमिशन लेकर एक्टिंग कोर्स किया.

27 की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू

27 साल की उम्र में सतीश शाह ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था. उनकी पहली फिल्म ‘अजीब दास्तां’ थी जिसमें वो सपोर्टिंग रोल में नजर आए. ये फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी. हालांकि इससे पहले वो साल 1970 की फिल्म ‘भगवान परशुराम’ में एक छोटा सा किरदार निभा चुके थे. 

200 से ज्यादा फिल्मों में काम

सतीश शाह अपने करियर में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘कल हो ना हो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘कहो ना… प्यार है’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘फना’, ‘हातिम ताई’, ‘वीराना’, ‘भूतनाथ’, ‘चलते चलते’, ‘हम साथ-साथ हैं’ सहित 200 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे. सतीश आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘हमशक्ल’ (2014) में नजर आए थे.

इस शो में निभाए थे 50 से ज्यादा किरदार

सतीश साह छोटे पर्दे के भी मशहूर अभिनेता रहे. सतीश ने बॉलीवुड के बाद छोटे पर्दे का रुख किया था. उनका टीवी डेब्यू साल 1984 में सीरियल ‘यह जो है जिंदगी’ से हुआ था. ये शो उनके लिए यादगार रहा. इसमें उन्होंने एक साल के भीतर ही 50 से ज्यादा अलग-अलग किरदार अदा किए थे. सतीश ने इसके अलावा ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ शोज से भी गजब की लोकप्रियता हासिल की थी. उनका 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था. 



Source link

Related Posts

सलमान-आमिर संग किया काम, टीवी में भी छोड़ी छाप, ऐसी रही शहजाद खान की लाइफ

हिंदी सिनेमा में दिवंगत और मशहूर एक्टर अजीत खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘आज मेरा दिल टूट गया…’, बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट

मशहूर सिंगर शिल्पा राव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top