• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सलमान-आमिर संग किया काम, टीवी में भी छोड़ी छाप, ऐसी रही शहजाद खान की लाइफ
Image

सलमान-आमिर संग किया काम, टीवी में भी छोड़ी छाप, ऐसी रही शहजाद खान की लाइफ


हिंदी सिनेमा में दिवंगत और मशहूर एक्टर अजीत खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था. अजीत खान अपने दौर के सबसे पॉपुलर अभिनेता और विलेन रहे. हालांकि, उनके बेटे शहजाद खान को पिता की तरह लोकप्रियता हासिल नहीं हुई. लेकिन उन्होंने, टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया. वो सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स संग भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. आज शहजाद अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

काम के लिए नहीं किया पिता के नाम का इस्तेमाल 

शहजाद खान का जन्म अजीत खान के घर 25 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था. हाल ही में शहजाद ने समाचार एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया था. इसमें एक्टर ने बताया था कि उनके पिता ने उसने कहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल ना करें और शहजाद ने ऐसा ही किया.

आमिर-जूही की फिल्म से किया डेब्यू

आमिर खान से करीब 7 महीने छोटे शहजाद खान ने उन्हीं के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था. आमिर का बतौर लीड एक्टर डेब्यू साल 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से हुआ था. इसमें उनके साथ लीड रोल में जूही चावला नजर आई थीं. ये आमिर और शहजाद की पहली फिल्म थी. इसमें शहजाद ने शाहिद खान नाम का किरदार अदा किया था.

सलमान खान संग भी शेयर की स्क्रीन

शहजाद खान ने साल 1994 की चर्चित फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भी काम किया था. इसमें सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और शक्ति कपूर अहम रोल में थे. इसमें उनकी जोड़ी शक्ति कपूर के साथ काफी पसंद की गई. उन्होंने ‘भल्ला’ नाम के किरदार के जरिए अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. 

सलमान खान के साथ शहजाद फिल्म ‘भारत’ (2019) में भी काम कर चुके हैं. वहीं उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ (2002) में काम किया. इसके अलावा वो ‘हंसते हंसते’ (1998), ‘घरवाली बाहरवाली’ (1998), ‘इत्तेफाक’ (2001) सहित और कई फिल्मों में भी नजर आए.

छोटे पर्दे पर भी बटोरी सुर्खियां

‘हैलो बॉलीवुड’ (1994) शो से टीवी डेब्यू करने वाले शहजाद को ‘शाका लाका बूम बूम’ से काफी लोकप्रियता मिली थी. वो ‘एफआईआर’ और ‘युग’ में भी नजर आ चुके हैं.



Source link

Related Posts

जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम

टीवी और बॉलीवुड के शानदार एक्टर रहे सतीश शाह की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है. अभिनेता ने अपने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘आज मेरा दिल टूट गया…’, बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट

मशहूर सिंगर शिल्पा राव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top