• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आज मेरा दिल टूट गया…’, बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट
Image

‘आज मेरा दिल टूट गया…’, बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट


मशहूर सिंगर शिल्पा राव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान कथित तौर पर उनका माइक बीच में ही बंद कर दिया गया, जिसके बाद वो अपने फैंस को ठीक से अलविदा भी नहीं कह पाईं. बताया जा रहा है कि सिंगर को अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया, जबकि दर्शक लगातार उनका नाम पुकारते रहे.

इस घटना से शिल्पा काफी निराश हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर अपना दर्द बयां किया. चलिए जानते हैं कि शिल्पा राव ने क्या कहा.

‘आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई’

शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया. इतनी खूबसूरत चीज को इस तरह हमसे छीन लिए जाने का दर्द बहुत गहरा है. लेकिन जब म्यूजिक बंद हो गया, तब भी आप नहीं रुके. जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी. आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई. मैं वादा करती हूं कि वापस आऊंगी. मैं आपसे प्यार करती हूं, मुंबई. हमेशा और हमेशा के लिए. शिल्पा.’

इस पोस्ट के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, ‘मुंबई, मैं आपसे प्यार करती हूं.’

बीच परफॉर्मेंस में बंद हुआ माइक

दीपक चौधरी द्वारा आयोजित इस म्यूजिक इवेंट में कई सिंगर्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी. इसी दौरान शिल्पा राव भी स्टेज पर पहुंचीं. हालांकि, जब वो अपनी परफॉर्मेंस खत्म करने के बाद फैंस से बात करना और उन्हें अलविदा कहना चाह रही थीं, तब कथित तौर पर उनका माइक बंद कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इवेंट में दूसरे पुरुष सिंगर्स को परफॉर्मेंस के लिए अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन शिल्पा को अपना एक्ट पूरा करने का मौका नहीं मिला. 

फैंस पुकारते रहे शिल्पा राव का नाम

इस घटना के दौरान दर्शकों का समर्थन शिल्पा के साथ बना रहा. माइक बंद होने के बावजूद फैंस लगातार उनका नाम पुकारते रहे और हूटिंग कर उनका हौसला बढ़ाते रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा करीब 15 से 20 मिनट तक स्टेज पर रहीं और माइक-स्टेज की लाइटें दोबारा चालू होने का इंतजार करती रहीं. हालांकि, उन्हें अपने फैंस से उस तरह विदा लेने का मौका नहीं मिला, जैसा वो चाहती थीं. 

कौन हैं शिल्पा राव?

शिल्पा राव बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने ‘खुदा जाने’, ‘इश्क शावा’, ‘मनमर्जियां’, ‘बुल्लेया’, ‘घुंघरू’, ‘चुट्टमल्ले’ और ‘आज की रात’ जैसे कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है. फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के गाने ‘खुदा जाने’ से उन्हें खास पहचान मिली. वहीं, फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू’ और ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की. अपनी सुरीली आवाज और अलग अंदाज के लिए मशहूर शिल्पा ने हिंदी के अलावा तेलुगु समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं.





Source link

Related Posts

उर्मिला मातोंडकर, शिल्पा शेट्टी से लेकर मृणाल ठाकुर तक, दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

ITRH की दिवाली पार्टी में 52 साल की उर्मिला मातोंडकर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब जलवा बिखेरा.…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई. इस फायरिंग में एक्टर बाल-बाल बचे. वहीं दो लोग…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘हनुमान अंश’ ने 78वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘धुरंधर 2’ और ‘संजू’ को छोड़ा पीछे

महान संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को होने वाला है. इसके लिए दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top