• Home
  • खेल समाचार
  • भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
Image

भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग


पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 की तुलना में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव की अंतिम-11 में वापसी हुई है. भुवनेश्वर कुमार भी इस मैच में खेलते दिखेंगे.

न्यूजीलैंड के पेस अटैक में एक से बढ़कर एक घातक तेज गेंदबाज दिखाई दे रहा है. एडम मिलने, लॉकी फर्ग्यूसन वापस आए हैं. उनके अलाववा मैट हेनरी भी धमाल मचाने को तैयार होंगे. वहीं टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में वापसी नहीं कर पाए थे, क्योंकि वह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

कैसी है पिच? कितने रन बन सकते हैं

क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं, इसलिए यहां बल्लेबाजों के लिए छक्के लगाना मुश्किल भरा काम हो  सकता है. यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है, खासतौर पर नई गेंद से पेस अटैक कहर बरपा सकता है. तेज गेंदबाजों को अच्छा पेस और बाउंस भी मिल सकता है. 

श्रेयस अय्यर क्या बोले?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें थोड़ा बहुत आइडिया है कि पिच में कैसा बाउंस होगा, कैसा पेस होगा और परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लैट पिचों पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले खेलकर आ रही है. श्रेयस ने माना कि वहां की तुलना में न्यूजीलैंड की परिस्थिति बहुत अलग हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया



Source link

Related Posts

क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को झटका लगा है. महिला तेज गेंदबाज मेगन शट को सस्पेंड कर दिया गया है. अन्तर्राष्ट्रीयए…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच में बेवोन जैकब्स ने 96 मीटर लंबा छक्का लगाया. उन्होंने यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बना दिए हैं. यह हेगली ओवल पर न्यूजीलैंड टीम का…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top