Image

8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?


बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाली हैं जो 23 अक्टूबर को दस्तक देगी. इसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी. इस फिल्म की रिलीज से ठीक पहले आइए एक नजर डालते हैं सारा अली खान के अब तक के बॉलीवुड करियर पर. हम आपको बता रहे हैं कि सारा ने अब तक कितनी फिल्मों में काम किया? कितनी फिल्में सफल रहीं और कितनी निकलीं फ्लॉप?

केदारनाथ से HIT डेब्यू, ब्लॉकबस्टर निकली ‘सिम्बा’

अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना आगाज फिल्म ‘केदारनाथ’ से किया था. 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई ये फिल्म हिट निकली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि इसका बजट 35 से 40 करोड़ के बीच था.

केदारनाथ के 21 दिनों बाद ही सारा की दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज हुई. इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की. सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 80 से 90 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

2020 में 2 फ्लॉप और 2023 में एक हिट

डेब्यू ईयर में दो सफल फिल्में देने वाली सारा ने आगे जाकर साल 2020 में दो फ्लॉप फिल्में दीं. इनके नाम है ‘लव आज कल 2’ और ‘कुली नंबर 1’. 2023 में आई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट रही. इसने दुनियाभर में 116 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

फिर दीं लगातार 3 फ्लॉप

सारा ने आगे जाकर लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दीं. ये फिल्में ‘स्काई फोर्स’, ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘पति-पत्नी और वो दो’ हैं, जिससे वो बड़ी एक्ट्रेस बनने की रेस में पिछड़ गईं. सारा की आठ फिल्में थिएटर में आईं, जिसमें से 5 फ्लॉप और 3 सफल निकलीं.

OTT पर रिलीज हुईं ये चार फिल्में

सारा अली खान ने अब तक जिन 12 फिल्मों में काम किया उनमें से 8 थिएटर्स में और 4 ओटीटी पर रिलीज हुई हैं. सारा की जो फिल्में ओटीटी पर आई हैं उनमें ‘अतरंगी रे’, (2021), गैसलाइट (2023), ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (2024), ‘मर्डर मुबारक’ (2024) शामिल हैं. अतरंगी रे में सारा ने अक्षय कुमार और धनुष संग स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.



Source link

Related Posts

2027 में रिलीज होगी ‘गबरू’, दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिए हैं. पहले फिल्म इसी साल रिलीज होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बहुत पसंद किया गयाथा. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई ‘आदित्य-गीत’ की याद

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया,…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो…’, सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?

आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें सलमान से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top