• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
Image

सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील


अरबों की संपत्ति के मालिक बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर बड़ी डील की थी. उन्होंने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अपने दो ऑफिस स्पेस किराए पर दिए थे, जबकि अब खबरें हैं कि अभिनेता ने अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को बेच दिया है. 19 साल पुरानी ये प्रॉपर्टी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में बेची गई है.

सैफ अली खान ने 4.11 करोड़ रुपये में बेचा फ्लैट

CRE Matrix से मिली जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक फ्लैट दो पार्किंग स्पेस के साथ 4.11 करोड़ में बेचा है. इसका कारपेट एरिया 797 वर्ग फुट है. ये डील 19 अक्टूबर 2026 को हुई थी. जबकि एग्रीमेंट टू सेल 7 मार्च, 2024 का था. 

19 साल पहले खरीदी थी सैफ ने ये प्रॉपर्टी

खरीदार को इस फ्लैट पर 7 मार्च, 2024 को कब्जा मिल गया था. इस डील में 24.66 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है. सैफ अली खान की ये प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट में ‘हाई-कॉन्स रेजीडेंसी’ में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने साल 2007 में ‘हाई-कॉन्स रेजीडेंसी’ के ऊपरी फ्लोर पर एक यूनिट को 9.7 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसका कारपेट एरिया 6,000 वर्ग फुट था. बाद में इसे एक्टर ने तीन हिस्सों में बांटकर तीन फ्लैट बना दिए. इनमें से अब 797 वर्ग फुट का ऊपरी फ्लोर वाला फ्लैट सेल कर दिया गया है. दो अन्य फ्लैट 2,205 वर्ग फुट और 2,997 वर्ग फुट के हैं.

22 लाख से ज्यादा के किराये पर दी ये प्रॉपर्टी

कुछ दिनों पहले ही सैफ अली खान ने 22.76 लाख रुपये के मंथली किराये पर अपनी दो कमर्शियल यूनिट को ‘दुर्वा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड’ को किराये पर दिया था. ये प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर स्थित है, जिसका कुल कारपेट एरिया 5,692 वर्ग फुट है.

सैफ अली खान का वर्क फ्रंट

सैफ अली खान को पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ में भी नजर आए थे. 



Source link

Related Posts

8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाली हैं जो 23 अक्टूबर को दस्तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

2027 में रिलीज होगी ‘गबरू’, दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिए हैं. पहले फिल्म इसी साल रिलीज होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बहुत पसंद किया गयाथा. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई ‘आदित्य-गीत’ की याद

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया,…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top