• Home
  • शिक्षा समाचार
  • बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Image

बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका


आज के समय में नौकरी के लिए महज सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरह की स्किल होना भी जरूरी है. दरअसल आज के समय में कंपनियों की डिग्री के साथ अलग-अलग तरह की स्किल्स भी मांग रहती है. ऐसे में कंपनी की ऐसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार युवाओं को डिजिटल कामों की ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रही है. बिहार सरकार अगले 5 वर्षों में 12 लाख डिजिटल मित्र तैयार करने की योजना बना रही है. वित्त वर्ष 2026-27 में बिहार सरकार ने 2.67 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का टारगेट रखा है. जिससे युवाओं को नौकरी पाने के साथ काम शुरू करने के मौके भी मिलेंगे. 

बिहार सरकार युवाओं को अलग-अलग स्किल सिखाने के लिए डिजिटल मित्र योजना चल रही है. इस योजना का मकसद युवाओं को कंप्यूटर और दूसरी टेक्नोलॉजी से जुड़े काम सीखना है, ताकि नौकरी के लिए वह जरूरी स्किल सीख सके. इस योजना के तहत डिजिटल मित्रों को ट्रेनिंग सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थाओं से मिलेगी. इस योजना के तहत युवाओं को इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, औद्योगिक ट्रेनिंग संस्थान और मॉडल स्कूलों जैसे संस्थानों में ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा इस योजना में 871 केवाईपी के तहत संचालित प्राइवेट केंद्रों को भी शामिल किया जाएगा. वहीं फिलहाल संचालकों के एक-एक केंद्र को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा योजना में शामिल होने वाले प्राइवेट केंद्रों को केवाईपी एक व दो की तर्ज पर ही मानदेय भुगतान होगा. 

इन चीजों की मिलेगी ट्रेनिंग 

डिजिटल मित्र बनने के लिए युवाओं को टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग सिखाई जाएगी. इन ट्रेनिंग में एमएस ऑफिस के वर्ड एक्सेल और पावर पॉइंट जैसे प्रोग्राम शामिल हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग में युवाओं को गूगल वर्कस्पेस जैसे स्किल के लिए भी ट्रेन किया जाएगा. इसके अलावा बढ़ती एआई पर निर्भरता और कंपनियों के एआई स्किल से जुड़ी मांग के चलते इस योजना के तहत युवाओं को एआई टूल्स जैसे चैट जीपीटी और कोपायलट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. वहीं युवाओं को इसमें अंग्रेजी टाइपिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स की भी ट्रेनिंग दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?

3 महीने की होगी यह ट्रेनिंग 

बिहार सरकार कि यह डिजिटल मित्र पहल की ट्रेनिंग 3 महीने की होगी. इसके लिए कुल 270 घंटे निर्धारित किए गए हैं. वहीं इस योजना में शामिल होने के लिए युवाओं का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही डिजिटल फील्ड में डेढ़ साल के एक्सपीरियंस की शर्त भी इसमें रखी गई है, जबकि 12वीं पास युवाओं को इस शर्त से छूट दी गई है. आपको बता दें कि इस योजना में अपार आईडी के आधार पर क्रेडिट स्कोर हासिल करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. 

ट्रेनिंग के बाद कहां मिलेगी नौकरी?

बिहार सरकार की डिजिटल मित्र ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भी युवा अलग-अलग सेक्टर में नौकरी कर सकते हैं. इनमें प्राइवेट कंपनियां और सरकारी कंपनियां दोनों ही शामिल होगी. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवा डिजिटल मार्केटिंग में, पंचायत व प्रखंडों में डिजिटल सहायक, प्राइवेट कंपनियों में कंप्यूटर ऑपरेटर और ड्रोन तकनीक, नेटवर्किंग, होम नर्सिंग, स्किल्ड वर्कर, लैब टेक्नीशियन, ब्यूटी एंड वैलनेस, बेकरी, आईटी, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और खाद्य कंपनियों में कंप्लायंस ऑफिसर जैसे पदों पर काम कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं, लेकिन किसी कारणवश में अपना…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

मध्य प्रदेश में रोजगार और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top