• Home
  • खेल समाचार
  • पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
Image

पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज


भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं. कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं फिन एलन ने 24 गेंद में ताबड़तोड़ 45 रन बनाए. अब भारत को मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा. 

अगर भारतीय टीम को पहला टी20 मैच जीतना है तो उसे न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज 204 रन है, जो टीम इंडिया ने 24 जनवरी, 2020 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में हासिल किया गया था.

ऐसी रही न्यूजीलैंड की पारी 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. सीफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. फिन एलन भारतीय गेंदबाजों की धुलाई करते रहे. उन्होंने 24 गेंद में 45 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. 

तीन नंबर पर आए डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 28 रनों की पारी खेली. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया.  उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए महज 32 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी की. जैकब्स 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाने के बाद रन आउट हुए. फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान फिलिप्स ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए. चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन दिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने भी 45 रन लुटाए. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने बिना कोई विकेट चटकाए 40 रन खर्च किए.

यह भी पढ़ें- 

NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य



Source link

Related Posts

NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बना दिए हैं. यह हेगली ओवल पर न्यूजीलैंड टीम का…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी

भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत की है. क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

अभिषेक शर्मा का बल्ला जब चलता है, तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड उनके सामने छोटे पड़ जाते हैं. भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top