• Home
  • ताजा खबरें
  • लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
Image

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन


अजमेर की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और गैंग के एक्टिव मेंबर सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई की तबीयत बुधवार (21 अक्टूबर) को बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी सुरक्षा में कमांडोज की तैनाती की गई है.

दरअसल, जेल में एसटीडी सुविधा बंद किए जाने के विरोध में सचिन बिश्नोई पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर था. भूख हड़ताल पर होने की वजह से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. आज दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में है आरोपी

सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है. वह पिछले काफी दिनों से अजमेर की सेंट्रल जेल में ही बंद है. भूख हड़ताल की वजह से उसकी किडनी और शरीर के दूसरे अंगों पर असर पड़ा है. अस्पताल में जिस जगह सचिन बिश्नोई को रख कर उसका इलाज किया जा रहा है. उसे पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है 

वहीं फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लिए जाने की वजह से सुरक्षा को लेकर बेहद चौकसी बरती जा रही है. पुलिस और जेल के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

17 दिन से भूख हड़ताल पर था सचिन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन अस्पताल में खाने-पीने के सामान और दवाएं लेने से इनकार कर रहा है. जानकारी के मुताबिक सचिन बिश्नोई अस्पताल में पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर था. अस्पताल में हथियारबंद जवानों की तीन स्तर की सुरक्षा की गई है

जानकारी के मुताबिक सचिन बिश्नोई के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस से ठीक पहले वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए वह भारत से दुबई और फिर अज़रबैजान भाग गया था. 1 अगस्त 2023 को उसे प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था. तब से वह न्यायिक हिरासत में ही है.

ये भी पढ़ें: जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी



Source link

Related Posts

‘ऐसे व्यक्ति को समाज…’, राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं पर दिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रामलीला के मैदान में रावण दहन से पहले एक अजब ही नजारा नजर आया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस…’, शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा केस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Saurav Das Ashutosh Ranka Bali Live: सौरव-रांका को मिली बेल, आज बाहर आ पाएंगे या नहीं? जानें जवाब

सौरव दास और आशुतोष रांका को रिप्रजेंट करने वाले अभिक चिमनी ने कहा, “आज हम कोर्ट में पेश…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top