Image

‘क्या कोई प्लंबर…’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार


फ्लाईदुबई एयरलाइन के विमान क्रैश की साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार ने घटना के दौरान कॉकपिट के अंदर उस खौफनाक पल के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे उड़ान के दौरान करीब दो घंटे तक उनके बगल में बैठे फर्स्ट ऑफिसर ने अचानक से उनपर हमला कर दिया, जिसे वो अपनी टीम का हिस्सा मान रहे थे. इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी रहस्य को लेकर चर्चा की कि इजरायली प्लंबर यानिव हायून ने तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश को रोकने में क्या भूमिका निभाई थी.

अबू धाबी स्थित अस्पताल में इलाजरत कैप्टन स्मित मछार से द नेशनल के साथ बातचीत में प्लंबर यानिव हायून की भूमिका को लेकर जब सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे प्लंबर वाली कहानी के बारे में कुछ नहीं पता है, लेकिन क्या कोई प्लबंर फ्लाइट को लैंड कर सकता है?’

इजरायली प्लंबर यानिव हायून ने क्या किया दावा?

दरअसल, पेशे से प्लंबर यानिव हायून ने दावा किया कि उन्होंने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को-पायलट को पीटा और उसे दबोचकर काबू में किया. इसके बाद उन्होंने फ्लाइट को कंट्रोल में लाने में मदद की. हायून ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बताया था कि उन्होंने एयर क्रैश इंवेस्टिगेशन कार्यक्रम देखा था, जिससे उन्हें विमान को कंट्रोल करने के तरीके के बारे में जानकारी मिली थी.

हायून के दावे पर क्या बोले भारतीय कैप्टन?

कैप्टन स्मित मछार ने कहा, ‘मैं अपनी पूरी ताकत इस चीज पर लगा रहा था कि मैं हार न मानूं. मुझे याद है कि फ्लाइट के सीनियर मेंबर्स बोले रहे थे और कह रहे थे कि कैप्टन कंट्रोल में हैं.’ उन्होंने कहा, ‘क्या कोई प्लबंर फ्लाइट को लैंड कर सकता है? मैं किसी भी तरह के अटकलों में नहीं पड़ना चाहता हूं, लेकिन उस वक्त मेरी पूरी ताकत सिर्फ खुद को जिंदा रखने पर फोक्स्ड थी.’

उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पहली बार मारा गया था, तो मुझे लगा कि विमान में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी हो गई है और उसका कोई हिस्सा मेरे सिर पर गिर पड़ा है. उस हमले से मैं लगभग अपने कंट्रोल कॉलम पर गिर ही पड़ा था, लेकिन अगले कुछ सेकंड में जब लगातार हमले होते रहे, तब मुझे एहसास हुआ कि यह कोई और नहीं, बल्कि वही शख्स है, जिसके बारे में मैं सोचता था कि वह मेरी टीम का हिस्सा है.’ 

यह भी पढ़ेंः फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश



Source link

Related Posts

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को देश में दंगों और लूटपाट से प्रभावित…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘ये लोकतंत्र को कमजोर..’ EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

इलेक्शन कमीशन के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों की निंदा विदेश में रह रहे छात्रों, रिसचर्स और…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप…

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उज्बेकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के रूस पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘गिरफ्तार करो या मार दो…’, बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज

तख्तापलट के बाद देश छोड़कर निकलीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि आगामी दिसंबर के महीने में…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top