• Home
  • खेल समाचार
  • चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड


भारत के चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में 400 रन बनाकर इतिहास रच डाला है. उन्होंने सोमवार को मिजोरम के लिए नाबाद 400 रन की पारी खेली. यह इतिहास में केवल दूसरी बार है जब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज ने 400 रनों का आंकड़ा छुआ है. ऐसा करने वाले पहले भारतीय भाऊसाहेब निम्बालकर थे, जिन्होंने साल 1948 में महाराष्ट्र के लिए नाबाद 443 रन बनाए थे.

टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ ब्रायन लारा ही चौहरा शतक लगा पाए हैं. मगर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कुल मिलाकर 12 बार कोई बल्लेबाज 400 या उससे अधिक रन बना चुका है. एक बल्लेबाज ऐसा भी है, जिसने 500 रनों का आंकड़ा भी छुआ है और इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को पिछले 32 साल में कोई नहीं तोड़ पाया है.

किसने बनाए 501 रन?

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी ब्रायन लारा के ही नाम है. उन्होंने सन 1994 में काउंटी क्रिकेट के मैच में वारविकशायर के लिए नाबाद 501 रन बनाए थे. उस ऐतिहासिक पारी में लारा के बल्ले से 62 चौके और 10 छक्के निकले थे. उन्होंने 308 रन तो बाउंड्री से ही बना डाले थे.

उसके बाद इंग्लैंड के सैम एलेक्जेंडर, ब्रायन लारा के उस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब आ पाए हैं. सैम ने साल 2022 में काउंटी क्रिकेट में ही ग्लैमॉर्गन के लिए 410 रन बनाए थे. लारा की ऐतिहासिक 501 रन की पारी के बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सिर्फ 2 बार ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने चौहरा शतक लगाया हो. 2022 में सैम एलेक्जेंडर और साल 2004 में खुद ब्रायन लारा ने टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के लिए 400 रन की पारी खेली थी.

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

501 रन – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

499 रन – हनीफ मोहम्मद (पाकिस्तान)

452 रन – डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)

443 रन – भाऊसाहेब निम्बालकर (भारत)

437 रन – विलियम पोंसफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

सिर्फ 2 भारतीयों ने बनाए 400

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के लंबे इतिहास में केवल 2 भारतीय खिलाड़ी चौहरा शतक लगा पाए हैं. ऐसा पहली बार साल 1948 में भाऊसाहेब निम्बालकर ने महाराष्ट्र के लिए किया था. उन दिनों काठियावाड़ नाम की टीम हुआ करती थी, निम्बालकर ने इसी टीम के खिलाफ 443 रन बनाकर इतिहास रचा था. अब कठियावाड़ टीम को सौराष्ट्र के नाम से पहचाना जाता है.

चिन्मय सुतार ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. उन्होंने नागालैंड के खिलाफ मैच में 517 गेंदों में नाबाद 400 रन की पारी खेली. सुतार के कमाल के दम पपर मिजोरम ने पहली पारी 581 रन बनाकर घोषित कर दी.

यह भी पढ़ें:

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 



Source link

Related Posts

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप में सोमवार (19 अक्टूबर) को मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नागालैंड…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट की रणनीति में एक बड़ी कमी पर खुलकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. महिलाओं के 10 मीटर एयर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई ‘नवरात्रि’, मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय गुजरात के जामनगर में हैं, जहां रविवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top