• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
Image

नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे


सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. पिता के जाने से नीति और उनका पूरा परिवार गहरे दुख में है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने लिखा कि भले ही उनके पिता अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, संस्कार, प्यार और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें हमेशा परिवार के साथ रहेंगी.

नीति मोहन का इमोशन पोस्ट

नीति मोहन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुख और भारी मन के साथ हम अपने प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर साझा कर रहे हैं. वो 15 अक्टूबर 2026 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए. वो एक प्यार करने वाले पति और पिता थे. हमारे लिए मार्गदर्शक और परिवार की ताकत थे. उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और बिना शर्त प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘भले ही वो अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें जिंदगी भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी. उनके जाने से हमारी जिंदगी में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. लेकिन उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे.’

नीति मोहन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं. एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने ‘ओम शांति’ लिखकर श्रद्धांजलि दी. वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने नीति के लिए प्यार और हिम्मत की कामना करते हुए लिखा, ‘नीति, तुम्हें और पूरे परिवार को हिम्मत मिले.’

वहीं उनके फैंस भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

बता दें कि बृज मोहन शर्मा सरकारी अधिकारी और लेखक थे. नीति और उनकी बहनें- शक्ति, मुक्ति और कृति उन्हें अपने परिवार का मार्गदर्शक और मजबूत आधार मानती थीं.





Source link

Related Posts

नवरात्रि के 8वें दिन पर्पल साड़ी पहनने का है प्लान? इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें स्टाइलिंग टिप्स

दीपिका पादुकोण इस पर्पल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी का हैवी बॉर्डर लुक को और…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को ‘ढोलिडा 2026’ में हिस्सा…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ लंबे समय से रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. 4000 करोड़ी इस फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top