Image

‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?


सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान अक्सर घरवालों को समझाने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने हाल के एपिसोड में भी घरवालों की क्लास लगाई साथ ही नेशनल टेलीविजन पर पिता सलीम खान से भी माफी मांगने की बात कही. साथ ही पिता को लेकर भी काफी खुलासे किए हैं.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से परिवारवालों के साथ रिश्ते पर बात की और उनसे माफी मांगने के लिए कहा कि अगर उनका किसी के साथ कनफ्लिक्ट हुआ है. तो इस दौरान सलमान ने खुद से ही शुरुआत की.

सलमान ने पिता सलीम खान से मांगी माफी

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने बताया कि कैसे उन्होंने हाल ही में अपने पिता से बात की और शायद एक बेटे के तौर पर गलती की हो. उन्होंने शो में कहा, ‘हम सभी को कुछ बातों का पछतावा होता है और फिर हम उस पर अफसोस जताते हैं. जैसे कुछ दिन पहले मैं अपने पिता से बात कर रहा था. हम आराम से बैठे थे और मैंने उनसे कहा कि एक बेटे के तौर पर अगर मैंने कभी कुछ गलत कहा हो या आपको निराश किया हो तो मुझे सच में बहुत अफसोस है.’

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ के बीच ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

आसिफ खान ने अपने भाई से मांगी माफी

इसके साथ ही आसिफ खान ने अपने बड़े भाई से माफी मांगी है. उन्होंने उस समय को याद किया, जिसके लिए उन्हें पछतावा है. आसिफ ने बताया कि उनके शराब की लत में फंसने से पहले उनका भाई ही घर चलाता था. घर पर हुई एक बड़ी लड़ाई के दौरान आसिफ ने अपने बड़े भाई को थप्पड़ मार दिया था. इसके लिए उन्होंने रोते हुए नेशनल टीवी पर माफी मांगी.

वहीं, सलमान ने आसिफ को सलाह दी कि वो अपने भाई के साथ सुलह करने में देरी ना करें. सलमान ने कहा, ‘जब ऐसी बातें हों तो उन्हें तुरंत सुलझा लें. समय ना बीतने दें. अगर उन्होंने अगले ही दिन सुलझा लिया होता तो आप ये समय अपने भाई के साथ बिता सकते थे.’

सलीम खान से सलमान के नाना ने नहीं की थी बात

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में आगे पिता सलीम खान को लेकर भी खुलासा किया कि सलमान के नाना उनके पिता से सालों तक बात नहीं किए थे. सलमान ने बताया कि 5 सालों तक उनके नाना ने बात नहीं की थी. क्योंकि वो शादी के खिलाफ नहीं थे लेकिन उनका कहना था कि सलीम अभी बॉलीवुड में करियर शुरू कर रहे हैं राइटिंग कर रहे हैं तो सेटल होने में टाइम लगेगा. लेकिन फिर भी सलमान के माता-पिता ने शादी कर ली थी तो इससे नाराज होकर उन्होंने 5 साल तक उनसे बात नहीं की थी लेकिन बाद में उन्हें पछतावा हुआ था.

सलमान खान का प्रोफेशनल फ्रंट

सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म की सरकार से क्लीयरेंस मिल चुके हैं. इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि ये 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है. इस फिल्म के जरिए सलमान, एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.



Source link

Related Posts

नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे

सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. पिता के जाने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को ‘ढोलिडा 2026’ में हिस्सा…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ लंबे समय से रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. 4000 करोड़ी इस फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी

इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद विवादों में आ गए हैं. उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top