• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
Image

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत


अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को ‘ढोलिडा 2026’ में हिस्सा लिया. ‘ढोलिडा 2026’ शहर के सबसे बड़े नवरात्र रास गरबा आयोजनों में से एक है. अभिनेत्री ने रविवार को कोलकाता भगदड़ हादसा, विपक्ष के रिजीम चेंज बयान और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बात की.

कंगना ने विपक्ष पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर में पहली बार गरबा में शामिल होने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा. गुजरात से निकलकर गरबा अब पूरे देश में हो रहा है, जो अच्छी पहल है. विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है.

आपने देखा कि कल रात फ्रांस में क्या हुआ, वहां सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, हर जगह लूटपाट हुई. लोग यह सब देख रहे हैं. मौजूदा हालात तीसरे विश्व युद्ध की याद दिलाते हैं. विपक्ष की ये हरकतें साफ बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है और हमें इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता क्यों है?

देवा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर, कमल हासन बोले- खो दिया अपना प्रिय भाई

कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख

चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, यह एक बेहद दुखद घटना है, वहां भगदड़ मच गई. यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी भरे त्योहार के मौसम में, जब हर तरफ जश्न का माहौल है, तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं सभी से अपील करती हूं कि वे ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां भारी भीड़ हो. आगे कई त्योहार आने वाले हैं, दशहरा और दीपावली भी बिल्कुल करीब हैं

गरबा और पारंपरिक पहनावे पर कही बात

वहीं, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ (बीटीएस) पल साझा किए हैं. उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनने पर अपनी खुशी जाहिर की, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं. उन्होंने लिखा, “हमारे अपने पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को पहनना बहुत खुशी की बात है. गरबा उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में होना भी बहुत अच्छा लग रहा है. यहां फोटोशूट का एक छोटा सा बीटीएस है. रनौत ने आगे कहा, नवरात्र स्त्रीत्व का उत्सव है और गरबा जीवन का नृत्य है. इन सबके केंद्र में देवी (शक्ति) हैं. नवरात्र की शुभकामनाएं.

कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट

 





Source link

Related Posts

‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा. शो…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ लंबे समय से रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. 4000 करोड़ी इस फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी

इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद विवादों में आ गए हैं. उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

दशहरे पर रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है. आज समाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top