• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
Image

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप


दशहरे पर रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है. आज समाज में सभी के मन में रामायण की जो छवि अंकित है, उसमें सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है. जब भी पर्दे पर राम से जुड़ी कहानी दिखाई जाती है, तो कहानी ऑडियंस के दिल में कितनी गहराई तक उतरेगी, ये तय करने में रावण की भूमिका बहुत महत्तवपूर्ण होती है.

हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी और अब ओटीटी तक, कई कलाकार रावण का किरदार निभा चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि पर्दे पर अब तक कौन – कौन से एक्टर्स रावन का रोल कर चुके हैं और रावण के रोल में उनकी एक्टिंग को कैसा रिस्पॉन्स मिला.

1. ‘भूकैलास’ और ‘सीता राम कल्याणम’ में एनटी रामा राव बने रावण

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर एनटी रामा राव उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने पर्दे पर राम और रावण, दोनों का किरदार निभाया. उन्होंने 1958 की फिल्म ‘भूकैलास’ और 1961 की फिल्म ‘सीता राम कल्याणम’ में रावण का रोल किया था. वहीं, ‘लव कुश’ (1963) में वह भगवान राम के किरदार में नजर आए.

एनटी रामा राव ने रावण को सिर्फ एक खलनायक के तौर पर नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले राजा के रूप में पेश किया. धार्मिक और पौराणिक कहानियों पर आधारित  फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स ने उन्हें खास पहचान दिलाई.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

2. अरविंद त्रिवेदी ने ‘रामायण’ में निभाया रावण का किरदार

रामानंद सागर के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ (1987) में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था. उन्होंने इस किरदार को इतनी कुशलता से निभाया था कि आज भी बहुत से लोगों के मन में रावण की ये ही छवि अंकित है. इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में थीं.

अरविंद त्रिवेदी ने न सिर्फ शानदार एक्टिंग की बल्कि दमदार आवाज और चेहरे के हाव-भाव से भी रावण के किरदार में जान डाल दी थी. जब उन्हें देखते हैं तो उनकी एक्टिंग में रावण के अंदर का घमंड, गुस्सा और अपनी ताकत पर उसका भरोसा साफ नजर आता है. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. बाद में वह राजनीति में भी आए और गुजरात की साबरकांठा सीट से लोकसभा सांसद चुने गए.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

3. अखिलेंद्र मिश्रा ने 2008 में आई ‘रामायण’ में किया रावण का रोल

जाने – माने एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने आनंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाया था. यह सीरियल 2008 में प्रसारित हुआ था. इसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता की भूमिका निभाई थी.

अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण को एक ऐसे राजा के रूप में दिखाया, जिसके पास ताकत और ज्ञान दोनों हैं, लेकिन उसका अहंकार उसे गलत रास्ते पर ले जाता है. उनके सीरियस अंदाज और दमदार एक्टिंग तो फैंस ने पसंद किया. बताया जाता है कि शुरुआत में उनके हिस्से की शूटिंग सीमित समय में पूरी होनी थी, लेकिन शो को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद शूटिंग आगे बढ़ा दी गई.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

4. नरेंद्र झा ने टीवी सीरियल ‘रावण’ में निभाया लंकापति का किरदार

दिवंगत अभिनेता नरेंद्र झा ने टीवी सीरियल ‘रावण’ में मुख्य किरदार निभाया था. ये शो नवंबर 2006 में शुरू हुआ और दो साल से ज्यादा समय तक चला. इस सीरियल की खास बात यह थी कि इसकी कहानी रावण के नजरिए से दिखाई गई थी.

आमतौर पर रामायण की कहानियों में रावण को भगवान राम के विरोधी और सीता का अपहरण करने वाले राजा के रूप में देखा जाता है. लेकिन इस सीरियल में उसके जीवन, उसके फैसलों और उसके व्यक्तित्व को ज्यादा जगह दी गई.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

5. ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में आर्य बब्बर बने थे रावण

आर्य बब्बर भी टीवी पर रावण का किरदार निभा चुके हैं. 2015 से 2017 तक टीवी सीरियल ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में रावण की भूमिका में नजर आए थे.

आर्य बब्बर ने एक इंटरव्यू में रावण को हिंदू पौराणिक कथाओं का सबसे मानवीय किरदार बताया था. उनके मुताबिक रावण में बुराइयां हैं लेकिन वो एक विद्वान और शक्तिशाली राजा था और उसके अहंकार के कारण उसका विनाश हुआ.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

6. पारस छाबड़ा ने ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में निभाया रावण का किरदार

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाले पारस छाबड़ा ने पौराणिक सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में रावण का किरदार निभाया था. ये शो भगवान गणेश की कहानियों पर आधारित था, लेकिन इसमें रावण की भूमिका ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

7. ‘रामयुग’ के रावण रहे कबीर दुहान सिंह

साउथ इंडियन फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर कबीर दुहान सिंह ने 2021 में आई सीरीज ‘रामयुग’ में रावण की भूमिका निभाई थी. कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस आठ एपिसोड की सीरीज की शूटिंग मॉरीशस में हुई थी.

कबीर ने रावण के दस सिर वाले पौराणिक रूप और उसकी ताकतवर छवि को पर्दे पर उतारा. इस किरदार को लेकर कबीर ने कहा था, ‘रावण की भूमिका निभाना उनका सपना था. रावण का किरदार कलाकारों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है, क्योंकि दर्शक उसके रूप और कहानी से पहले ही परिचित होते हैं. ऐसे में उसे अपने अंदाज में पेश करना आसान नहीं होता.’

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

8. फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने किया था रावण का रोल

2023 में आई ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आए थे. फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और कृति सेनन ने माता सीता की भूमिका निभाई थी. हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद इसके कई पहलुओं को लेकर विवाद हुआ. सैफ के रावण वाले लुक की भी काफी आलोचना हुई थी. उन्हें रावण के रूप में पहनी कॉस्ट्यूम के लिए भी ट्रोल होना पड़ा था.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

9. रजनीश दुग्गल ने ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में निभाया रावण का किरदार

एक्टर रजनीश दुग्गल ने 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में रावण का किरदार निभाया. अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने लंकापति के रूप को अपने अंदाज में पेश किया. इस किरदार को ऑडियंस का मिला – जुला रिस्पॉन्स मिला था.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

10. यश फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में बनें रावण

‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों से देशभर में फेमस हुए एक्टर यश अब फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं. रामायण पार्ट 1 नवंबर 2026 में रिलीज होगी.

यश के लिए रावण का किरदार निभाना इसलिए भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि अरविंद त्रिवेदी से लेकर कई दूसरे कलाकार पहले ही इस भूमिका को यादगार बना चुके हैं. हाल ही में आई महाकाव्य रामायण से जुड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं उखाड़ पाई, ऐसे में इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप



Source link

Related Posts

Bollywood News: ‘कॉफी विद करण 9’ में ‘विरोश’ का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

हेलो एंड वेलकम, मैं हूँ पूजा और आप देख रहे हैं एंटरटेनमेंट का नंबर वन शो ‘खबर फिल्मी…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपनी बेबाकी की…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी

‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अलग पहचान…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top