• Home
  • ताजा खबरें
  • उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, ‘बिना पानी मछली…’
Image

उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, ‘बिना पानी मछली…’


शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता पर बैठाना है और किसे सत्ता से उखाड़कर फेंक देना है. सत्ता में बदलाव की बात करने वाले को जनता तीन बार सत्ता से उखाड़कर बाहर फेंक चुकी है. ये लोग बिना पानी मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रहे हैं.

अमरावती में मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सत्ता परिवर्तन करने का काम जनता करती है. जनता ही किसी को सत्ता में बैठाती है और जनता ही किसी को उखाड़कर सत्ता से बाहर कर देती है. जो व्यक्ति अभी ऐसी बातें कर रहा है, उसे जनता तीन बार सत्ता से उखाड़कर बाहर फेंक चुकी है. जनता ने उसे नकार दिया है. वह सत्ता में अभी कहां जाएंगे? जैसे मछली बिना पानी के तड़पती है, वैसे ही ये लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं.”

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी)  के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (17 अक्टूबर) को कहा कि अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से मतदान और विरोध प्रदर्शनों के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी सरकार को बदले जाने की जरूरत है और विपक्ष इसके लिए आवाज उठा रहा है. उन्होंने सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ (Regime Change) के आह्वान का समर्थन किया.

ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक देना चाहिए- उद्धव ठाकरे

पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा, ”पुलिस युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है और उनके कपड़े फाड़ रही है. ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक देना चाहिए.” उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में CJP और अन्य दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कथित हिंसा का जिक्र करते हुए यह बात कही.

उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- ‘2029 के चुनाव में…’



Source link

Related Posts

‘बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत…’, अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव में बेईमानी करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत

पंजाब के संगरूर में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. इस तेज रफ्तार…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- ‘ये चिंताजनक…’

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

‘AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग’, योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

योगी सरकार प्रदेश की जेलों को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और तकनीक से लैस करने की दिशा में लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top