• Home
  • ताजा खबरें
  • योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘आज के दौर में कई…’
Image

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘आज के दौर में कई…’


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है. अखिलेश यादव के सरकार बनने पर गन्ने का मूल्य बढ़ाने के वादे पर मंत्री ने सपा को किसान विरोधी बताया. 

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आज के दौर में सबसे बड़ा रावण कौन है, तो उन्होंने धर्म, सनातन और संस्कृति का विरोध करने वालों के साथ किसानों, गरीबों और महिलाओं की योजनाओं का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा. सबसे बड़ा रावण कौन और किसान हितैषी कौन? इन दो सवालों पर मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने बयानों से सियासी बहस छेड़ दी है.

आज जगह-जगह रावण मौजूद हैं- सतीश शर्मा

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि आज जगह-जगह रावण मौजूद हैं. उनके मुताबिक, जो लोग धर्म, सनातन और भारतीय संस्कृति का विरोध करते हैं, गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विरोध करते हैं, वे भी उनके निशाने पर हैं. उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को गुमराह करने और लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्हें पर्याप्त अवसर न देने का आरोप भी लगाया.

वहीं, अखिलेश यादव के गन्ने का मूल्य बढ़ाने के वादे पर पलटवार करते हुए सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की चार बार सरकार रही, लेकिन उनके आरोप के मुताबिक, सपा सरकार ने गन्ना किसानों और अन्य किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया. उन्होंने सपा के कर्जमाफी के वादे पर भी सवाल उठाए.

मंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिजली बिल माफी, सोलर और ट्यूबवेल जैसी सुविधाओं तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है.

अब मंत्री के इन बयानों ने सियासी सवाल खड़ा कर दिया है क्या गन्ने के मूल्य और किसान हितों को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग और तेज होगी? और रावण के प्रतीक के जरिए विपक्ष पर साधे गए इस निशाने का समाजवादी पार्टी क्या जवाब देती है?

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन



Source link

Related Posts

MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत

मध्य प्रदेश सरकार आम लोगों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती बस परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और प्रदेश की…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति में जीवात्मा की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की मांगों पर विचार करते हुए एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

उत्तराखंड के डाक विभाग में हुई ग्रामीण डाक सेवकों की नई भर्ती लिस्ट ने सबको हैरत में डाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top