दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. नाबालिग से गैंगरेप के तीन में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह वारदात की.
बताया जा रहा है कि पीड़िता सोमवार (21 सितंबर) की शाम करीब 7.00 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी. मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे. आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे. तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया.
दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार
POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
एनकाउंटर में जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उसका नाम आसिफ बताया जा रहा है. आरोपी आसिफ के पैर में गोली लगी है और वह पुलिस की गिरफ्त में है. बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है. इसके लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी.
#WATCH | Delhi: One of the accused in the alleged gang-rape case near Delhi’s Kalkaji Temple was apprehended following a brief exchange of fire with the police. Delhi Police are conducting a further investigation into the matter, while efforts are underway to trace the other… https://t.co/Wb0sZTsE8z pic.twitter.com/06DA7OaboI
— ANI (@ANI) September 22, 2026
आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पर गैंगरेप किया. शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा. POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बनाया और फिर तीनों ने उसका रेप किया.
सीसीटीवी खंगाल रही दिल्ली पुलिस
आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है.
दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी














