• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, एनकाउंटर में एक आरोपी अरेस्ट
Image

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, एनकाउंटर में एक आरोपी अरेस्ट


दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. नाबालिग से गैंगरेप के तीन में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह वारदात की. 

बताया जा रहा है कि पीड़िता सोमवार (21 सितंबर) की शाम करीब 7.00 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी. मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे. आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे. तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया.

दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

एनकाउंटर में जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उसका नाम आसिफ बताया जा रहा है. आरोपी आसिफ के पैर में गोली लगी है और वह पुलिस की गिरफ्त में है. बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है. इसके लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी.

आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पर गैंगरेप किया. शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा. POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बनाया और फिर तीनों ने उसका रेप किया.

सीसीटीवी खंगाल रही दिल्ली पुलिस

आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है. 

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी





Source link

Related Posts

इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, ‘PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा…’

इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा बुर्का और हिजाब पर पाबंदी को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान एकदम साफ रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

बिहार: भोजपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकार हत्या,घर में कोहराम

बिहार में भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार (21 सितंबर) की शाम हथियारबंद…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विकासनगर स्थित होटल टाउन इन में सोमवार सुबह गोरखपुर में तैनात 2025 बैच…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top