रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही कमाल का प्रदर्शन किया है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने रिलीज के 24 घंटे में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग को लेकर कहा जा रहा है कि ये रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
अगर नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम’ ऐसा करने में सफल हो जाती है तो ये नॉर्थ अमोरिका में प्री-सेल्स बुकिंग में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. खैर वो तो फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा. चलिए बताते हैं रणबीर की फिल्म ने 24 घंटे में कितनी प्री-सेल्स बुकिंग कर ली है.
‘रामायणम’ की अमेरिका में 24 घंटे की प्री-सेल्स में कमाई
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायणम’ को प्री-सेल्स में अमेरिका में 1500 शोज खबर लिखे जाने तक 24 घंटे में मिल चुके हैं. इसके 7,663 टिकट्स भी बिक चुके हैं. इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन भी 164k डॉलर यानी कि इंडियन रुपये में करीब 1.56 करोड़ रुपये के बराबर हुआ. हालांकि, एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद से ही फिल्म की कमाई लगातार बढ़ ही रही है.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ के बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है ‘रामायणम’
इसके साथ ही ‘रामायणम’ की अमेरिका में प्री-सेल्स बुकिंग की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि ये ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. देखिए नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड की टॉप फिल्में…
1. धुरंधर 2- 2 मिलियन डॉलर
2. एनिमल- 1.2 मिलियन डॉलर
3. टाइगर 3- 1 मिलियन डॉलर
4. वॉर 2- 925k डॉलर
5. आदिपुरुष- 880k डॉलर
6. ब्रह्मास्त्र- 735k डॉलर
‘रामायणम’ के 4000 करोड़ बजट पर क्या बोले यश?
वहीं, ‘रामायणम’ का 4000 करोड़ का बजट इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इस पर यश ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नमित मल्होत्रा के बजट के खुलासे के बाद से ही ट्रेड एक्सपर्ट्स इस पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये फिल्म 4000 करोड़ का बजट वसूल पाएगी? यश ने आगे कहा कि भारत में यही एक समस्या है कि जब कोई पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है तो वो लोगों को पसंद नहीं आती है और यही चीज नमित के साथ हुई.
यश का कहना था कि पश्चिमी देशों में बिल्कुल चीजें विपरीत हैं. एक्टर ने कहा कि अगर ये कहा जाए कि हमने अच्छी फिल्म बनाई है तो उसे छोटा प्रोजेक्ट मान लिया जाएगा. इसलिए नमित ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बताया कि फिल्म का 4000 करोड़ का बजट है. फिल्म के बजट को लेकर यश का मानना है कि ग्लोबल मार्केट के सामने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ताकत साबित करना है.


















