• Home
  • खेल समाचार
  • ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
Image

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 30 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इसके आलावा इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें 9 खिलाड़ियों को शामिल किया है. टॉम बैंटन समेत 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार लिस्ट में चुना गया है. ओली रॉबिन्सन की लिस्ट में वापसी हुई है, जिनके पास 2022 और 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट था.

इंग्लैंड के 7 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है, वहीँ छह खिलाड़ियों को पहली बार इंग्लैंड डेवलपमेंट डील मिली है. ये रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों को कवर करता है. इस लिस्ट को चुनते समय पिछले साल के प्रदर्शन के साथ-साथ आने वाले समय में अलग-अलग फॉर्मेट में खिलाड़ियों के खेलने की संभावना को भी ध्यान में रखा जाता है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ी

जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ़्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, विल जैक्स, जोश टंग, रेहान अहमद, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, लियाम डॉसन, बेन डकेट, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ओली रॉबिन्सन, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ.

इस लिस्ट में रूट, ब्रूक, आर्चर, एटकिंसन, बेकर, बेथेल, कॉक्स, क्रोकोम्बे, करन, जैक्स और जोश टंग के साथ 2 साल के लिए डील हुई है, यानी उनका कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर, 2028 तक रहेगा. कुल 11 खिलाड़ियों को 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार मिला कॉन्ट्रैक्ट

टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर, डैन लॉरेंस.

इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट (पुरुष) वाले खिलाड़ी

जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस और मिच स्टेनली. 18 वर्षीय रेव इस लिस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वह इसी साल हुए आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ‘यंग लायंस’ टीम के कप्तान थे.

यह भी पढ़ें- IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया



Source link

Related Posts

इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

जोस बटलर के काफी समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने की संभावना है, उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

शुभमन गिल ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने सितंबर महीने के लिए ‘प्लेयर…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की पहली जीत हैदराबाद क्रिकेट टीम ने दर्ज की, जिसकी कप्तानी मोहम्मद सिराज के…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को पाकिस्तान दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top