• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
Image

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे


बिहार के हाजीपुर (वैशाली) में मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) की देर शाम एक नाव गंगा नदी में पलट गई. इस पर 35 से 40 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है. ये सभी लोग मृत्यु भोज खाने जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. 

नाव कैसे पलटी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. यह घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है. मृतकों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू हुआ. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लापता लोग भी तुरंत खोजबीन में जुट गए. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है. एसडीआरएफ को सूचना दी गई. हादसे के बाद कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली.

यह भी पढ़ें- अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, ‘…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी’

हालांकि प्रशासनिक स्तर से मौतों का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं किया गया है. संख्या ऊपर नीचे हो सकती है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों के यहां कोहराम मच गया है.

क्या बोले तेजस्वी यादव?

हादसे पर तेजस्वी ने कहा, “राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई. डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे. ईश्वर सबको सुरक्षित रखें. स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.”

कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख

बिहार कांग्रेस की ओर से हादसे पर दुख जताया गया है. पार्टी ने कहा, “वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

उपेंद्र कुशवाहा बोले- अति दुखद खबर

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “राघोपुर (वैशाली, बिहार) में गंगा नदी में नाव पलटने की दुर्घटना में डूबने से बच्चों सहित कई लोगों के निधन की अति दुखद खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन राहत द्वारा बचाव कार्य जारी है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करते हैं.”

यह भी पढ़ें- PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- ‘जंतर-मंतर…’



Source link

Related Posts

मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार

भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव का उत्साह अब भारत तक सीमित…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, ‘…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी’

अनुष्का यादव को लेकर विवादों में आए तेज प्रताप आज अपने परिवार और पार्टी से दूर हैं. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

आर्थिक तंगी अब मेधावी विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेगी.…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में 28 अक्टूबर को ई-वेस्ट प्रबंधन का विशेष अभियान-6 आयोजित किया जाएगा. इस अभियान…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top