Image

द मूवी’ के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना


‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. हालांकि, फिल्म एक गाने की वजह से विवादों में भी घिर गई थी. फिल्म में ‘शूरवीर’ गाना दिखाया गया था. इस गाने को लेकर काफी बवाल हुआ. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के निर्माता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ये 50 हजार का जुर्माना आर्मी वेलफेयर फंड में जमा करना होगा. फिल्म निर्माता ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने फिल्म से इस गाने को 17 सितंबर को हटा दिया था. याचिका में आरोप लगाया गया था कि ये गाना, जो असल में महाराणा प्रताप को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाया गया था, उसे फिल्म मिर्जापुर में गैंगस्टर के सीन पर इस तरह इस्तेमाल किया गया है जिससे अपराधियों का महिमामंडन होता है. इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

रैपरिया बालम ने कहा था ये

शूरवीर गाना रैपरिया बालम का है. इस गाने को उन्होंने महाराणा प्रताप क वीरता को समर्पित किया था. लेकिन जब उन्होंने ये गाना ‘मिर्जापुर’  में देखा तो उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा कि पहली बात तो इस गाने का इस्तेमाल करने से पहले उनकी परमिशन नहीं ली गई. दूसरा फिल्म में ये गाना गैंगस्टर पर फिल्माया गया है, ये स्वीकार्य नहीं है.

एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘आप अगर ये गाना सुनेंगे तो वार्निंग से ही साफ हो जाएगा कि य योद्धाओं के लिए बना है, गैंगस्टर के लिए नहीं है. ये सिर्फ मेरा नहीं पूरे देश का प्रोटेस्ट है. हम शिरोमणि महाराणा प्रताप को पूजते हैं, लेकिन इस गाने को गैंगस्टर पर फिल्माया गया है और ऐसे में महाराणा प्रताप की छवि को धुमिल करने की कोशिश की गई है. ये निंदनीय है.’

श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी मेकर्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. मामला कोर्ट में गया. दिल्ली हाई कोर्ट ने गाने पर आपत्ति जताते हुए सुनवाई के दौरान कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं जहां हम हिंसा का सम्मान कर रहे हैं. गाना और सीन अच्छा नहीं लग रहा है.’ अब 17 सितंबर को गाना फिल्म से हटा दिया गया.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में

फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया. वहीं AA फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया. फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स नडर आए. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स किया. फिल्म की स्टोरीलाइन सराही गई.

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस 

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 339.58 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 274.08 करोड़ कमाए. वहीं नेट 230.34 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 65.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 25.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 148.45 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 55 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 19.35 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.80 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 50 लाख कमाए.

बता दें कि मिर्जापुर फिल्म से पहले सीरीज आई थी. सीरीज को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था. सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. अब तक सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. पहला सीजन 2018 में आया था. इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर जैसे स्टार्स दिखे थे. सीरीज में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी शर्मा (गोलू) रोल में हैं.

सीरीज का दूसरा पार्ट 2020 में रिलीज हुआ था. इस सीरीज को भी बहुत सराहा गया था. सीरीज का तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ. इसके 10 एपिसोड्स थे. सीरीज के पहले पार्ट में विक्रांत मैसी भी नजर आए थे. हालांकि, इसके बाद वो सीरीज में नहीं दिखे. फिल्म में विक्रांत की जगह एक्टर जीतेंद्र ने ली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई. रवि किशन को भी अपने रोल के लिए बहुत तारीफ मिली.





Source link

Related Posts

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लग गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. सिद्धार्थ…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

सालों तक सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया और चकाचौंध से खुद को दूर रखने वाले बॉलीवुड के ‘नवाब’…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?

मंगलवार को अमेरिकी अभिनेता आरजे मिट्टे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 34 साल की उम्र में…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार ‘जेलर 2’, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 15…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top