• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार ‘जेलर 2’, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Image

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार ‘जेलर 2’, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड


साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमा रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने मंगलवार 6 बजे तक 4 दिनों की एडवांस बुकिंग में ओवरऑल 43.01 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 37.41 करोड़ कमा लिए हैं. 

‘जेलर 2’ ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 24.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 11.76 लाख टिकट बेच दिए हैं और फिल्म को 10,609 शोज मिल गए हैं.  फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 649 शोज हाउसफुल हैं.

तमिलनाडु में फिल्म सबसे ज्यादा कमा रही है. फिल्म ने तमिलनाडु में 10.60 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं कर्नाटक पर 5.54 करोड़ का बिजनेस किया. केरल में फिल्म ने 4.87 करोड़, तेलंगाना में 1.80 करोड़ आंध्रप्रदेश में फिल्म ने 1.10 करोड़ कमाए. दिल्ली में फिल्म ने अभी 6.90 लाख कमाए हैं.

इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 10 बड़ी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है.

जेलर 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म इरुमुड़ी ने 24.4 करोड़, भूत बंगला ने 23.6 करोड़, धमाल 4 ने 21.2 करोड़, द ओडिसी ने 20.8 करोड़, आडु 3 ने 17.8 करोड़, अल्फा ने 16.9 करोड़, Bethlehem Kudumba Unit ने15.8 करोड़, डकैत ने 13.7 करोड़, राजा शिवाजी ने 13.5 करोड़ और खलिफा 13.4 करोड़ कमाए. जेलर 2 ने इन सभी फिल्मों को पछाड़ दिया. 

‘जेलर 2’ की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं और जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, फिल्म ओपनिंग डे में 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री ले सकती है. अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा परफॉर्म करती है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में रजनीकांत, मोहनलाल, विद्या बालन, मिरना मेनन, योगी बाबू, विनायकन, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे.



Source link

Related Posts

अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बहन से संबंधित प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा

म्यूजिक प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हाल ही में बताया कि 1990 के दशक में प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?

अभिनेता सैफ अली खान के परिवार के लगभग सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उनकी मां…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

ईशा अंबानी के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान, 2000 घंटों की कारीगरी से बना है उनका नायाब लहंगा

ईशा अंबानी के लहंगे में लाइट क्रीम कलर के कपड़े पर मल्टिपल कलर्स में राधा-कृष्णा की तस्वीरें बनीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top