• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
Image

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?


अभिनेता सैफ अली खान के परिवार के लगभग सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उनकी मां शर्मिला टैगोर, पत्नी करीना कपूर और छोटी बहन सोहा अली खान मशहूर एक्ट्रेस हैं. हालांकि सैफ की एक और बहन सबा अली खान का फिल्म इंडस्ट्री से व्यक्तिगत तौर पर कोई ताल्लुक नहीं हैं. वो परिवार के 1000 करोड़ के ट्रस्ट को संभालती हैं. उन्होंने 50 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है और अब ट्रस्ट एवं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है.

1000 करोड़ के ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली खान?

बता दें कि सबा के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान नवाबों के खानदान से थे. उनके दादा हमीदुल्ला खान भोपाल के अंतिम नवाब थे. भोपाल से लेकर सऊदी अरब तक में खान परिवार की कई लग्जरी और महंगी प्रॉर्टीज है. इनका रखरखाव और देखभाल की जिम्मेदारी सबा अली खान की है. उन्हें अपने पिता मंसूर अली खान की 1 हजार करोड़ रुपये की विरासत भोपाल ट्रस्ट के तौर पर मिली थी. वो ‘औकाफ़-ए-शाही’ नाम के ट्रस्ट को संभालती हैं जो उनकी दादी और पिता का था.

सवाल ये है कि आखिर 1 हजार करोड़ के ट्रस्ट की कमान सबा कैसे संभालती है? इसे लेकर उन्होंने She The People से बातचीत करते हुए कहा, ‘भोपाल में पिता ने ही मुझे अपने काम के बारे में सारी जानकारी दी थी. मुझे सब कुछ उन्होंने ही सिखाया. उन्होंने ही मुझे ये विरासत भी सौंपी.’ उन्होंने माना कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उनके पास कैपिसिटी और वक्त था. 

आगे उन्होंने बताया कि कि वो उन मस्जिदों की देखरेख औरउनसे जुड़े लॉजिस्टिकल काम संभालती हैं जो ट्रस्ट के तहत आती हैं. उन्होंने ये भी बताया कि जब भोपाल से लोग हज यात्रा के लिए जाते हैं तो उनके रहने और खाने का इंतजाम भी उन्हीं के ट्रस्ट द्वारा किया जाता है.

क्यों नहीं की 50 की उम्र में भी शादी

50 साल की उम्र में भी सबा ने शादी नहीं की है. इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं भी एक प्यार करने वाला पार्टनर चाहती थी, मैं अपनी मर्जी से सिंगल नहीं हूं. मेरे पिता ने मुझे जिम्मेदारी उठाना और आत्मनिर्भर बनाना शुरू से ही सुखाया था. मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ एडजस्ट नहीं कर सकती जिसे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास ना हो.’



Source link

Related Posts

ईशा अंबानी के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान, 2000 घंटों की कारीगरी से बना है उनका नायाब लहंगा

ईशा अंबानी के लहंगे में लाइट क्रीम कलर के कपड़े पर मल्टिपल कलर्स में राधा-कृष्णा की तस्वीरें बनीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘मैं कांपने लगी…’ रजनीकांत के सामने ‘जेलर 2’ के स्मोकिंग सीन में छूटे विद्या बालन के पसीने, डायरेक्टर के भी उड़े होश

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आने वाले हैं. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो

करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ काफी पॉपुलर चैट शो है. अब करण जौहर ‘कॉफी विद करण’…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. ये…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top