• Home
  • खेल समाचार
  • PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
Image

PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को पाकिस्तान दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. कुसल मेंडिस को पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेंडिस को हाल ही में श्रीलंका का नया टेस्ट कप्तान चुना गया है. इससे पहले कप्तानी कर रहे धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस्तीफा देकर पद छोड़ दिया था. रेड बॉल सीरीज की शुरुआत 09 नवंबर से होगी. 

सीरीज के लिए अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है. वनडे और टी20 खेल चुके तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा रेड बॉल टीम का हिस्सा हैं. उनका टेस्ट डेब्यू होना अभी बाकी है. विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंदारा को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, जिन्होंने निरोशन डिकवेला को रिप्लेस किया. निरोशन भारत दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में भारत का हिस्सा थे. अंजला ने अब एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की टीम में वापसी हुई है.

ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. श्रीलंका बोर्ड ने बताया उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई है. 15 सदस्यीय स्क्वॉड में निसांका को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं. बता दें कि टेस्ट से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा कर लिया है. तीसरा और आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की टीम कैसा परफॉर्म करती है. 

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका का टेस्ट स्क्वॉड 

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका*, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा. 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

09 नवंबर से पहला टेस्ट, रावलपिंडी 

17 नवंबर से दूसरा टेस्ट, लाहौर

 

यह भी पढ़ें: कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया



Source link

Related Posts

कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की पहली जीत हैदराबाद क्रिकेट टीम ने दर्ज की, जिसकी कप्तानी मोहम्मद सिराज के…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका और…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट

शुभमन गिल सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. मंगलवार (13 अक्टूबर)…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह… 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

2027 वनडे वर्ल्ड कप को अब 1 साल का समय बचा है, जिसका पूरा शेड्यूल आईसीसी जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top