• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना’, सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
Image

‘कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना’, सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट


एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाल ही में मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपति’ के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसे एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं. शो में हुई बातचीत के दौरान सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर बैटल पर खुलकर बात की.

एक्ट्रेस ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने अपने शरीर से प्यार करना सीखा और इस फेज से काफी कुछ सीखा. बातचीत के दौरान माधुरी ने सोनाली के कैंसर से लड़ने के हौसले और इस कठिन दौर में उनकी हिम्मत की तारीफ की. माधुरी ने सवाल पूछते हुए कहा, आपने जिंदगी में कई अलग-अलग अनुभव देखे हैं और जब आपने कैंसर को मात दी, तब हमने आपका एक नया रूप देखा. हमने आपको एक मजबूत सोनाली के रूप में उभरते हुए देखा.

इस पर सोनाली बेंद्रे कहती हैं कि उन्होंने कभी भी कैंसर को लड़ाई के तौर नहीं देखा था, बल्कि अपने शरीर को समझने और इससे कुछ सीखने पर ध्यान दिया था. उन्होंने कहा, हम हमेशा कहते हैं कि किसी ने कैंसर पर जीत हासिल कर ली, लेकिन उस वक्त मेरा इरादा इससे उबरने का नहीं था बल्कि, यह समझने का था कि ऐसा क्यों हो रहा है और इससे मैं क्या सीख सकती हूं.

‘कॉफी विद करण’ के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो

सोनाली बेंद्र ने माधुरी दीक्षित को बताया कि कैंसर के दौरान उन्हें जिंदगी के कई अनुभव मिले. उन्होंने कहा, ‘यकीन मानिए, मैंने इससे वाकई बहुत कुछ सीखा और मैंने इसे इसी नजरिए से देखा.’

सोनाली ने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि लड़ाई और जीतने जैसी भाषा कभी-कभी अपने ही शरीर के साथ एक टकराव पैदा कर देती है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जब हम कहते हैं कि हमने किसी चीज पर जीत हासिल कर ली है, तो कहीं न कहीं ऐसा लगता है जैसे ये एक लड़ाई है. इसमें कहीं न कहीं एक निगेटिविटी आ जाती है और आखिर है तो ये हमारा ही शरीर, है ना? कैंसर सेल्स भी तो हमारे ही सेल्स हैं. तो हम खुद से ही कैसे लड़ सकते हैं?

रोमांस से थ्रिलर तक, इस हफ्ते OTT पर देखें साउथ की 8 फिल्में-1 शो, मलयालम की होंगी 5 मूवीज





Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. ये…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सलमान और गोविंदा संग काम किया है. दोनों एक्टर्स संग करिश्मा की ऑन स्क्रीन…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था. एक्ट्रेस काम से और छुट्टियां मनाने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

नवरात्रि के सातवें दिन पहनें ऑरेंज, तृप्ति डिमरी से अनन्या पांडे तक इन एक्ट्रेसेस से लें फैशन टिप्स

इस रिच ओरेंज साड़ी लुक में अनन्या कयामत ढा रही हैं. इस कांजीवरम साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top