Image

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान


2026 का इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ट को दिया गया है. उन्हें इकोनॉमिक्स को स्थिर रखने वाली पॉलिसी को समझने में अहम योगदान के लिए यह सम्मान मिला है.  

नॉबेल प्राइज एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2026 का स्वेरिगेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक्स साइंसेज, मैक्रोइकॉनोमिक स्थिरीकरण के माइक्रोइकॉनॉमिक आधारों के लिए देने का फैसला किया है. 

नोबेल प्राइज कमिटी ने क्या दी जानकारी? 

हॉल कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से और वुडफोर्ड न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं. इकोनॉमिक साइंसेज में अवॉर्ड के बनी कमिटी के अध्यक्ष ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि इन इकोनॉमिस्ट के काम ने हमें उन मॉडलों के लिए स्थिर सैद्धांतिक आधार दिया है. इनका इस्तेमाल आज दुनियाभर के सेंट्रल बैंक और सरकारें करती हैं. 

इसमें आगे बताया गया कि इनकी मदद से हम इकॉनोमिक्स में आने वाले आर्थिक झटकों, जैसे उर्जा का संकट या परिवार में कंजप्शन यानी खपत में अचानक से बदलाव, इनसे कैसे निपट सकते हैं. 

इस नाम से भी जाना जाता है इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज

इस अवॉर्ड को अल्फ्रेड नोबेल की याद में बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज के नाम से भी जाना जाता है. पिछले साल बिजनेस-इनोवेशन पर रिसर्च करने वाली तीन रिसचर्स को यह पुरस्कार मिला था. उन्होंने बताया कि कैसे नए प्रोडक्ट और इनोवेशन इकोनॉमिक डेवलपमेंट और ह्यूमन वेलफेयर को बढ़ावा देते हैं. भले ही वे पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ देते हों. 

नोबेल प्राइज कैटेगिरी में अर्थशास्त्र विषय से जुड़ा यह सम्मान अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. केंद्रीय बैंक ने इसे साल 1968 में शुरू किया था. नोबेल 19वीं सदी के स्वीडिश बिजनेसमैन और कैमिस्ट थे. इन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया ता. साथ ही पांच नोबेल अवॉर्ड की शुरुआत की थी. हालांकि, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि टेक्नीकल तौर पर यह अवॉर्ड नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन 10 दिसंबर को इसे अन्य अवॉर्ड के साथ दिया जाता है. 10 दिसंबर 1896 में अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था.



Source link

Related Posts

हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार 11 अक्टूबर को हमला हुआ था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात

नेपाल के गोरखा जिले में रविवार (11 अक्टूबर) को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बूढ़ी…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए देशभर में करीब 33,000 पूजा स्थलों…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top