Image

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही


अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है. इसमें दो बच्चों की मौत की भी खबर है. गवर्नर जोशुआ डेविड शापिरो ने यह जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध शूटर की मौत भी हो चुकी है. 

न्यूज एजेंसी एपी ने लोकल मीडिया के हवाले से एरी पुलिस चीफ रिक लोराह के बयान के आधार पर बताया कि उन्होंने अपने 28 साल से ज्यादा के करियर में ऐसा कुछ नहीं देखा है. 

लोराह ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि एरी शहर ने कभी ऐसी जानमाल की हानि, और तबाही देखी हो. जैसा की अभी हमने देखा. हालांकि, उन्होंने घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह बेहद ही परेशान करने वाला था. 

गवर्नर बोले- स्थानीय प्रशासन को समर्थन का किया वादा

शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एरी की मेयर डारिया डेवलिन को अपने प्रशासन की ओर से पूरा सपोर्ट देने का वादा किया है.  वहीं मेयर ने बताया है कि संदिग्ध शूटर की मौत हो चुकी है. जनता को अब कोई खतरा नहीं है. एरी शहर पिट्सबर्ग से लगभग 206 किमी से नॉर्थ में है. 

इससे पहले इस घटना के बारे में लोकल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि आज रात एरी में 7th और पेरी सड़क पर एक भयानक घटना हुई. इसमें कई लोगों की मौत हो गई. हम समझते हैं कि स्थानीय लोगों को इस घटना से शॉक लगा है. हम जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि अब स्थिति कंट्रोल में है. हमलावर की मौत हो चुकी है. इस समय जनता को किसी तरह का खतरा नहीं है. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवार वालों और आज रात की इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ है. हम स्थानीय पुलिस विभाग के साथ काम जारी रखे हैं. 



Source link

Related Posts

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना

पोलैंड में एक स्कूल के अंदर महिला ने एक खतरनाक हथियार से हमला कर तीन लोगों को बुरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इससे मकानों को नुकसान पहुंचा,…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत

अमेरिका ने रूसी मूल के डीजल ईंधन की बिक्री, आपूर्ति और आयात पर लगे प्रतिबंधों में 7 अप्रैल…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Explained: वर्क परमिट होने के बाद भी कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका में क्यों कर लिया गया गिरफ्तार

पुरस्कार विजेता कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) अधिकारियों ने वॉशिंगटन…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top