• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आप नजाकत की मिसाल हैं…’ 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया ‘उमराव जान’ को विश
Image

‘आप नजाकत की मिसाल हैं…’ 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया ‘उमराव जान’ को विश


बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्हें आम फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि रेखा पर प्यार बरसाते हुए सेलेब्स उन्हें किस अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा

दिग्गज अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, ‘हमारी अपनी, रहस्यमयी और दिलचस्प महिला रेखा को बर्थडे की बहुत सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार. आप स्टाइल और नजाकत की मिसाल हैं. भगवान आपको खुशियों का आशीर्वाद और अच्छी सेहत प्रदान करें.’

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी और रेखा एक दूसरे की बेहद खास दोस्त हैं. हेमा मालिनी ने अपनी दोस्त के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिनमें दोनों की ढेर सारी तस्वीरें हैं. इन्हें शेयर करते हुए हेमा ने लिखा, ‘डियर रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और हमेशा समृद्धि प्रदान करें.’

सायरा बानो ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो ने इंटाग्राम पर रेखा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘डियर रेखा जन्मदिन की शुभकामनाएं. रेखा तुममें हमेशा एक अनोखा गुण रहा है. तुममें वो खास बात है कि आप तारीफों और आस-पास ग्लैमर के बावजूद असल में जैसी हैं, वैसी ही बनी रहीं. इसने तुम्हें हमारी सिनेमाई विरासत का एक यादगार हिस्सा बनाया है.’

हमारा रिश्ता बहुत पुराना है

सायरा ने आगे रेखा संग अपने रिश्ते के बारे में लिखा, ‘हमारा रिश्ता काफी पुराना है. ये देखकर खुशी होती है कि अब जब हमारे पास ज्यादा वक्त है तो हम एक दूसरे को और अच्छे से जान पा रहे हैं.’ आगे सायरा बानो ने फिल्मों, शूटिंग और सेट से जुड़ी यादें शेयर की.

उन्होंने बताया कि एक बार वो दोनों आस-पास ही अलग अलग फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं और अक्सर रेखा उनसे मिलने के लिए उनके मेकअप रूप में आ जाती थीं. सायरा ने ये भी बाताया कि रेखा हमेशा उनकी मां की तारीफ करती थीं और उन्हें काफी पसंद भी करती थीं.





Source link

Related Posts

करण जौहर लाएंगे नया सेलिब्रिटी टॉक शो, ‘कॉफी विद करण 9’ के बाद बनाई ये प्लानिंग

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां और आखिरी सीजन…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘हनुमान अंश’ का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर’दंगल’-‘मिर्जापुर द मूवी’ का तोड़ा रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. अब इसे तेलुगु में भी रिलीज कर दिया गया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘हमारी जया आंटी को परेशान मत करो…’ एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को क्यों दी ऐसी नसीहत?

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अक्सर ही पैपराजी और मीडिया के साथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टोनाइट’ में गए थे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top