Image

AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?


अब बच्चों के बैग में किताबों के साथ फोन में AI टूल्स भी रहते हैं. कोई सवाल अटका तो AI से पूछ लिया, नोट्स चाहिए तो वहीं से बनवा लिए. इससे समय बचता है और पढ़ने के नए रास्ते भी खुलते हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि AI बच्चों को सिखा रहा है या बस उनका काम निपटा रहा है? 

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह सवाल भी तेजी से बढ़ रहा है कि इसके इस्तेमाल से बच्चे पूरी तरह AI पर ही निर्भर होते जा रहे हैं, जिससे उनका सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता घट रही है. कुछ रिसर्च में भी यह सामने आया है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से होम स्कोर तो बढ़े हैं, लेकिन एग्जाम मार्क्स तेजी से घटते जा रहे हैं, जो बड़ी चिंता का कारण बन रहे हैं. 

जवाब मिल जाना, सीख लेना नहीं है

दिक्कत तब शुरू होती है जब बच्चा सवाल को समझने की कोशिश किए बिना सीधे AI से जवाब मांग लेता है. असाइनमेंट तो पूरा हो जाता है, पर विषय की समझ बढ़े, यह जरूरी नहीं. ऊपर से अगर AI के जवाब को बिना जांचे सच मान लिया जाए, तो गलत चीज याद हो जाने का खतरा भी है. कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि AI की मदद का असर हर बच्चे और हर विषय पर एक जैसा नहीं पड़ता. जब बच्चा जवाब को न समझता है, न परखता है, न अपने शब्दों में लिखता है और सीधे जमा कर देता है, तो खुद सोचने और सवाल हल करने की आदत कमजोर पड़ने लगती है. जवाब मिलना एक बात है, उसे समझना बिल्कुल दूसरी.

यह भी पढ़ें : RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू

तो AI का इस्तेमाल कैसे करें ?

इसे पढ़ाई का विकल्प नहीं, एक मददगार की तरह रखें. पहले खुद किताब से पढ़ें जो हिस्सा न समझ आए, वही AI से पूछें. फिर AI को बंद करके अपने शब्दों में जवाब लिखें और सवाल हल करके देखें. AI की दी हुई जानकारी किताब या किसी भरोसेमंद स्रोत से मिलाएं. AI न पूरी तरह अच्छा है, न पूरी तरह बुरा. फर्क इससे पड़ता है कि बच्चा उसे सीखने के लिए इस्तेमाल कर रहा है या सिर्फ काम जल्दी निपटाने के लिए. अगर वह सवाल समझने, प्रैक्टिस करने और अपनी गलतियां सुधारने में मदद करे, तो पढ़ाई बेहतर होगी. लेकिन अगर सोचने और मेहनत की जगह हर बात के लिए AI ही सहारा बन जाए, तो सीखने पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NTA ने जारी किया SWAYAM जुलाई परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होंगे एग्जाम

SWAYAM जुलाई सेमेस्टर 2026 की परीक्षा 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा-2 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 13…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में आमतौर पर पद से जुड़े सवालों की उम्मीद…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 के सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top