• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता…’, तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
Image

‘मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता…’, तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात


नाना पाटेकर क 8 अक्तूबर को निधन हो गया. हार्ट अटैक की वजह से एक्टर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर थी. इसी बीच फैंस से लेकर उनके चाहने वाले भी मायूस थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शोक व्यक्त कर रहे थे. ऐसे में तनुश्री दत्ता ने उन्हें इविड डेड बताया था.

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बेबाक रिएक्शन उनके चाहने वालों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. जहां लगातार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था वहीं, कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में भी आए. ऐसे में अब सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी उनके समर्थन में पोस्ट शेयर की है.

क्या बोलीं सिंगर चिन्मयी श्रीपदा?

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने एक्ट्रेस के समर्थन में लंबी चौड़ी पोस्ट साझा की है. वो लिखती हैं, ‘तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में आवाज उठाई थी  (उनसे पहले 2017 में राया सरकार ने आवाज उठी थी लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी.) तनुश्री को एक इवेंट में शामिल होना था और वो नहीं चाहती थीं कि उनसे उस व्यक्ति की मौत के बारे में पूछा जाए, जिसने उन्हें परेशान किया.’

मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता…

वो आगे लिखती हैं, ‘2008 में फिल्म के सेट पर मौजूद एक पत्रकार और एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने पब्लिक रूप से उनकी कहानी की कुछ बातों की पुष्टि की. जैसे कि वहां का माहौल खराब था. और शूट से बाहर निकलने के लिए उनकी कार पर हमला हुआ था. फिर भी उनसे उम्मीद की जाती है कि वो विनम्र रहें. जबकि देश उस व्यक्ति की तारीफों के पुल बांध रहा है, जिसने उन्हें परेशान किया था. अगर नाना पाटेकर के काम ने आपको प्रभावित किया है तो आपकी भावना सही है और ये बात भी सच है कि उन्हें परेशान किया गया था.’

चिन्मयी आगे अंत में लिखती हैं, ‘मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता. फिर चाहे वो बिर्जू महाराज हो या फिर नाना पाटेकर.’

यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने कॉल किया, मैं उठा नहीं पाई’, नाना पाटेकर की मौत के बाद हेमा मालिनी को अफसोस

ट्रोलिंग पर तनुश्री दत्ता ने दिया था रिएक्शन

वहीं, तनुश्री दत्ता ने ट्रोलिंग पर भी रिएक्शन दिया था. नाना पाटेकर को ‘इविल डेड’ बोलने पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने घेर लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें जमकर लताड़ा था. तनुश्री ने अपना वीडियो शेयर किया था और कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल किया जा रहा है? उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने मेरी जिंदगी बर्बाद की, जिसने गुंडे भेजकर मुझे परेशान किया मेरा काम खराब कर दिया मैंने उसे इविल डेड कह दिया तो इतना बड़ा हंगामा हो गया.’ आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.



Source link

Related Posts

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टोनाइट’ में गए थे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?

सदाबहार अदाकारा रेखा आज (10 अक्टूबर) अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. जबकि ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

286 करोड़ के पार ‘दृश्यम 3’, जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के चर्चे चारों तरफ हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘एक बार तो जेल जाना है…’, मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका लोग ही नहीं बल्कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top