शाइ होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे शुभमन गिल को जवाब के रूप में देखा जा रहा है. रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 250 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत दर्ज की, जबकि मेहमान टीम के 2 विकेट पहले ही ओवर में गिर गए थे.
शाइ होप के इंस्टाग्राम के पोस्ट को समझने के लिए शुभमन गिल के पोस्ट को जानना होगा, जो उन्होंने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के बाद किया था. दरअसल उस मैच में वेस्टइंडीज ने 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारतीय टीम ने उसे हासिल कर जीत दर्ज की थी. शुभमन गिल ने उस मैच में दोहरा शतक जड़ा था, उन्होंने 133 गेंदों में 223 रन बनाए थे. उस जीत के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें कैप्शन दिया ‘406? Cool.’
शुक्रवार को भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए होप ने शतक जड़ा, शेरफेन रदरफोर्ड 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. होप ने 45 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 6 चौके लगाए. वह वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
शाइ होप का पोस्ट वायरल
होप ने दूसरे टी20 के बाद किए अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘250? Cool’. इस पर अकील होसैन, शिमरोन हेटमायर, शमार जोसफ आदि वेस्टइंडीज खिलाड़ियों ने भी कमेंट किया. डैरेन सैमी ने लिखा, “आइस आपकी रगों में है कप्तान.
लखनऊ में भारत ने पहला टी20 जीता था, रांची में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी. अब भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड














