• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, ‘अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं…’
Image

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, ‘अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं…’


नाना पाटेकर के निधन की खबर ने जहां देश के लोगों को हैरान कर दिया है. राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक में शोक व्यक्त किया जा रहा है. फैंस की आंखें भी नम है. लेकिन वहीं, तनुश्री दत्ता ने शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है, जो कि हैरान करने देने वाला है. वो नाना पाटेकर के निधन पर खुश नजर आईं और बेबाकी से उन पर खुद के द्वारा लगाए आरोपों पर कायम रहीं.

इतना ही नहीं, तनुश्री दत्ता ने ये तक कह दिया कि नाना पाटेकर ने उनके साथ अति कर दी थी, जिसकी वजह से ईश्वर ने ही उनके प्राण को हर लिया है. तनुश्री ने दिवंगत एक्टर को अहंकारी तक कह दिया.

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर को लेकर बेबाक बयान

दरअसल, तनुश्री दत्ता 8 अक्तूबर को लखनऊ के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने पहले तो नाना पाटेकर के निधन पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया फिर उनसे उनके आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो आज भी अपने आरोपों पर कायम हैं. तनुश्री ने कहा, ‘मैं 100 प्रतिशत अपने आरोपों पर कायम हूं वो 10 जनम भी ले लें ना…आरोप की बात नहीं है. जो सच है वो सच है. मेरी प्राइम विटनेस ने उसी दिन एफिडेविट वापस ले ली. क्योंकि कोर्ट में पहले ही एफिडेटिव कोर्ट में सब्मिट हो जाता है.’

ये शैतान रुक नहीं रहा था…

तनुश्री कहती हैं, ‘मेरी प्राइम विटनेस का एफिडेविट सब्मिट  था लेकिन जिस दिन पेशी होनी थी. जिस दिन केस जीतने वाले थे. उसी दिन उस केस को बंद करवा दिया गया तो ये बहुत ही अहंकारी आदमी था और ईश्वर ने ही इसके प्राण हरे हैं. क्योंकि ये रुक नहीं रहे थे. ये शैतान रुक नहीं रहा था. ये मुझे परेशान किए ही जा रहा था. एक चीज बंद होता था कभी कुछ और शुरू हो जाता था. मैं बता नहीं सकती कि मैंने क्या झेला है. मैं बीमार हो गई थी. एक औरत के पीछ अगर इतने सारे लोग लगा दोगे और कोई अच्छा आदमी था, मान्या सुर्वे के परिवार से था, जो कि गैंगस्टर था. वो शरीफ आदमी था नहीं.’

 

‘इविल डैड’ कहने पर भी दिया रिएक्शन

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का पहला रिएक्शन ये था कि उन्होंने ‘इविल डैड’ बताया था. ऐसे में इस पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है, जिस परिस्थिति से मैं गुजरी हूं ना तो मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है. मेरे परस्पैक्टिव से देखें जो विक्टिम रहा है, जिसको परेशान किया गया. मुझ पर कितना प्रेशर डाला गया है. मेरे केस को वापस लेने के लिए फिर वापस नहीं लिया. मुझे लालच दिया गया. मेरी गाड़ी के ब्रेक काटे गए. मैं जिस परिस्थिति से गुजरी हूं ना वो मेरे लिए इविल डैड ही है. बाकी जिसके साथ अच्छे रहे हैं वो ऐसा नहीं सोचेगा लेकिन मेरे नजरिए भी सोचकर देखो तो मेरे लिए तो इविड डैड ही है.’



Source link

Related Posts

CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन केवल बॉलीवुड में ही बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए’, ‘वेलकम’ को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्तूबर, 2026 की सुबह अंतिम सांस ली. उनका निधन हार्ट अटैक की…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया…’, नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को निधन हो गया और देर रात में ही उनका अंतिम संस्कार किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top