• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए’, ‘वेलकम’ को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
Image

‘यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए’, ‘वेलकम’ को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख


दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में है. इसी बीच एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने दिग्गज एक्टर के निधन पर दुख जताया है.

एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें याद किया और फिल्म ‘वेलकम’ से नाना पाटेकर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की.

मल्लिका ने शेयर किया पोस्ट
इस तस्वीर के साथ मल्लिका ने लिखा, ‘यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए, नाना जी. आपकी बहुत याद आएगी. RIP.’

यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', 'वेलकम' को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख

बता दें, मल्लिका शेरावत और नाना पाटेकर ने अनीस बज्मी की फिल्म ‘वेलकम’ में साथ काम किया था. साल 2007 में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और परेश रावल भी अहम किरदारों में नजर आए थे.

फिल्म में नाना पाटेकर ने अंडरवर्ल्ड डॉन उदय शेट्टी का किरदार निभाया था. उनका किरदार खतरनाक होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी था. खासकर अनिल कपूर के किरदार मजनू भाई के साथ उनकी नोकझोंक और कॉमेडी टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में नाना का ये किरदार आज भी उनके सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है.

पुणे आया पार्थिव एक्टर का शरीर
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था, इसके बाद उनका कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई.

एक्टर का पार्थिव शरीर पुणे आ चुका है, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. 

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि 
मल्लिका शेरावत के अलावा कई बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. शाहरुख खान, सलमान खान, कंगना रनौत, अजय देवगन, सनी देओल, रवीना टंडन, रजनीकांत, करण जौहर, जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन और हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने उन्हें याद किया.





Source link

Related Posts

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, ‘अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं…’

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने जहां देश के लोगों को हैरान कर दिया है. राजनीतिक गलियारों…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्तूबर, 2026 की सुबह अंतिम सांस ली. उनका निधन हार्ट अटैक की…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया…’, नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को निधन हो गया और देर रात में ही उनका अंतिम संस्कार किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है’, नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top