• Home
  • ताजा खबरें
  • BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह
Image

BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह


उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 14 अक्टूबर को बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगेगा. ये जमावड़ा गौरीगंज विधानसभा से विधायक राकेश सिंह के यहां होगा. राकेश 14 अक्टूबर को सार्वजनिक तौर कर बीजेपी की सदस्यता लेंगे.

उन्होंने इस कार्यक्रम से पहले लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के बाद एबीपी से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत हो कर सपा को छोड़ा. दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य 22 जनवरी 2023 को रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर आपत्ति जताते हुए विवादित बयान दिया था.

उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी गठबंधन में जुड़े थे. इसके बाद गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इसका विरोध किया था. 2024 में राज्यसभा चुनाव में राकेश प्रताप सिंह बागी हो गए थे. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को अपना वोट दिया था. जिसके बाद जून 2025 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया था.

सनातन विरोधी बयान से हुए आहत

गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एबीपी से बातचीत में बताया कि सनातन विरोधी बयानों की वजह से समाजवादी पार्टी से दूरियां बनी. कई बार सनातन और ठाकुर समाज को लेकर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बयानबाजी से वह सहमत नहीं थे. इसी के बाद सपा से उनके राजनीतिक रिश्ते कमजोर होते गए और उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया.

14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे

राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सपा की सदस्यता लेने का सबसे बड़ा कारण यह है कि नवरात्रि शुरू हो रही है, इसलिए गौरीगंज स्थित निजी आवास ‘मंगलम’ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया.

हालांकि सूत्रों का कहना है कि 16 अक्टूबर को राज्यसभा में मतदान होना है. इसलिए उन्हें पहले शपथ दिलाई जा रही थी ताकि वह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को अपना वोट दे सकें. बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन को हराने का काम बीजेपी करेगी.

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा



Source link

Related Posts

यूपी: झिझक की टूटती दीवार! मासिक धर्म पर सशक्त व्यवस्था, स्कूलों में पैड बैंक

योगी सरकार बेटियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को स्कूली व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए मासिक धर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

UP: एक्साइज पॉलिसी से उछला निर्यात, किसानों और उद्योगों के बढ़े अवसर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की त्रिवर्षीय आबकारी निर्यात नीति (2026-29) का असर विदेशी बाजारों से आगे किसानों…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘सीएम-समीक्षा’ की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक में विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, ऊर्जा, कौशल…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन

महाराष्ट्र में इन दिनों सूखे का संकट है. खरीफ सीजन 2026 में सूखे की स्थिति और फसलों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top