• Home
  • खेल समाचार
  • रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
Image

रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11


भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया. लखनऊ में जीत के बाद श्रेयस अय्यर एंड टीम रांची में विजय हासिल करना चाहेगी. मुकाबले को लेकर शहर में काफी क्रेज है, ऑनलाइन टिकट तो कुछ समय में ही बिक गईं थी और ऑफ लाइन टिकट्स के लिए भी लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए थे. फैंस वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखना चाहते हैं, हालांकि वह पिछले मैच में नहीं खेले थे लेकिन शुक्रवार को उन्हें मौका मिल सकता है.

रांची में होने वाले दूसरे टी20 में भारतीय टीम बड़े बदलाव कर सकती है, सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी और उम्मीद है कि उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. लेकिन फिर वही सवाल उठता है कि बाहर कौन होगा? संजू सैमसन को पिछली सीरीज में बैक किया गया था, लखनऊ में भी खेले थे लेकिन सिर्फ 11 रन बना पाए थे.

अभिषेक शर्मा बेशक पिछले मैच में नहीं चले, लेकिन वह शानदार फॉर्म में हैं. एशियन गेम्स में उन्होंने मुश्किल पिचों पर अच्छा स्कोर किया था, ऐसे में उन्हें बाहर करने के बारे में नहीं सोचा जा सकता. वैभव सूर्यवंशी भी एशियन गेम्स में खेल रहे थे, जहां पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए थे. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं.

प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका

पिछले मैच में मयंक यादव काफी महंगे साबित हुए थे, उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन लुटाए थे. वह उस मुकाबले में भारत के लिए सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे, ऐसे में दूसरे टी20 में उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिले तो हैरानी नहीं होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें- कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?



Source link

Related Posts

श्रीलंका को मिला नया कप्तान, व्हाइट बॉल टीम की पहले भी संभाल चुका है कमान 

श्रीलंका को नया टेस्ट कप्तान मिल गया है. कुसल मेंडिस को रेड बॉल टीम की कमान सौंपी गई…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

पिछले एक हफ्ते में टूटे विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

विराट कोहली के नाम क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड रहे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान का नाम कट गया है. उनकी जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट का…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

एमएस धोनी या एडम गिलक्रिस्ट, बेस्ट विकेटकीपर में वॉर्नर ने किसे चुना? देखें वीडियो

क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट दोनों का नाम बड़े विकेटकीपरों में लिया जाता है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top