• Home
  • खेल समाचार
  • पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
Image

पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह


एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान का नाम कट गया है. उनकी जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट का हिस्सा बना लिया गया है. भारत की सरजमीं पर होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पंजाब के जालंधर और मोहाली खेले जाएंगे. हॉकी टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच होगा. 

6 टीमों वाले टूर्नामेंट में पहले पाकिस्तान को शामिल किया गया था, लेकिन पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की तरफ से बीच में एशियाई हॉकी संघ से उनके मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करवाने की डिमांड की थी. हालांकि उस वक्त हॉकी इंडिया के महासचिव और एशियन हॉकी फेडेशन के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने साफ कर दिया था कि वेन्यू को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. 

हॉकी इंडिया की रिलीज से पाकिस्तान का नाम गायब 

हॉकी इंडिया ने एक रिलीज जारी की, जिसमें टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 6 टीमों का जिक्र किया गया. इस टीमों में पाकिस्तान का नाम गायब रहा. 6 टीमों में भारत के साथ जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश को रखा गया. 

रिजर्व में था बांग्लादेश का नाम

पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान करते हुए पाकिस्तान की भागीदारी का दावा किया था. इस कार्यक्रम में हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे. किसी भी टीम के नाम वापस लेने के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीमों के रूप में रखा गया था. इस तरह बांग्लादेश की टूर्नामेंट में एंट्री हुई.

बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद से द्विपक्षीय हॉकी नहीं खेली गई है. दोनों टीमें किसी न किसी टूर्नामेंट में आमने-सामने आई हैं. भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान में सीरीज खेली थी.

जालंधर और मोहाली में इस तरह होंगे मुकाबले

जालंधर में लीग स्टेज के सभी मैच खेले जाएंगे. यह मुकाबले ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में होंगे. बाकी टूर्नामेंट के अहम मैच मोहाली की सरजमीं पर बने ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे. सेमी-फाइनल और फाइनल मैच 4 और 5 अक्टूबर को मोहाली में होंगे.

 

यह भी पढ़ें: पिछले एक हफ्ते में टूटे विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास



Source link

Related Posts

पिछले एक हफ्ते में टूटे विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

विराट कोहली के नाम क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड रहे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

एमएस धोनी या एडम गिलक्रिस्ट, बेस्ट विकेटकीपर में वॉर्नर ने किसे चुना? देखें वीडियो

क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट दोनों का नाम बड़े विकेटकीपरों में लिया जाता है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र के पहले मैच की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि नेशनल ड्यूटी के…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक एक बार भी 500 का टोटल बोर्ड पर नहीं लगा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top