• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर चचेरे साले ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, FIR दर्ज
Image

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर चचेरे साले ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, FIR दर्ज


बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से विवादों के कटघरे में आ कर खड़े हो गए हैं अनुराग के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने अपने 8 – 10 साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया , पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

राज सिंह ने बताया कि वह एक कार कंपनी केशोरूम में नौकरी करते हैं , 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग कुछ युवकों के साथ उनसे मिलने शोरूम पहुंचे थे काम में व्यस्त होने के कारण राज ने थोड़ी देर बाद मिलने को कहा , रात करीब 8 बजे जब वह येलो हिल्स कैफे के पास पहुंचे, तो अनुराग और उनके साथी वहां कार में बैठे मिले , राज का आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान अनुराग ने धमकाने के अंदाज में कहा कि वह दो हत्याएं कर चुके हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता इसके बाद अचानक अनुराग ने पीछे से उनका गला दबा दिया

रॉड से वार, चाकू और बंदूक दिखाने का भी आरोप

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अनुराग ने गला दबाने के साथ उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की , जब फोन नहीं छीन सके तो अनुराग ने  साथियों से राज को जान से मारने को कहा आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार के नीचे डालने की कोशिश की और लोहे की किसी चीज से सिर, छाती और मुंह पर वार किए राज के अनुसार एक आरोपी ने चाकू और बंदूक दिखाकर भी डराया पीड़ित का यह भी कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई उनकी घड़ी और सोने की चेन भी आरोपी निकालकर ले गए

पत्नी को लेकर चल रहा है पारिवारिक विवाद

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की जड़ पारिवारिक विवाद बताई जा रही है राज सिंह की चचेरी बहन रितिका डोभाल अनुराग डोभाल की पत्नी हैं दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है इसी मुद्दे पर बात करने के लिए अनुराग ने राज को बुलाया था

एसएसपी को फोन करने और चौकी प्रभारी पर भी आरोप

राज सिंह के अनुसार जब आरोपी उनका मोबाइल अनलॉक नहीं कर पाए तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची , पीड़ित ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है.

एफआईआर में ये नाम शामिल

पुलिस को दी गई तहरीर में राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल के अलावा अभय चौधरी ,तपन पंडित सी धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत कुछ अन्य लोगों के नाम दर्ज करवाए हैं , पुलिस ने सभी आरोपियों पर बीएनएस की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल इस मामले पर हर पहलू से जांच जारी है.



Source link

Related Posts

Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी ‘दृश्यम 3’ की धूम, साढ़े 10 बजे तक 216 करोड़ के हुई पार

अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ दर्शकों की फेवरेट बन गई है और इसी के…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ का साउथ में भी जलवा, विजय देवरकोंडा बोले- जिम में हर वक्त बजते हैं गाने

साउथ पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में बिजी…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट

वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2026…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

तीसरी बार भी महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, अब गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह सोमवार को तीसरी बार बुलाए जाने के बावजूद वे महाराष्ट्र साइबर…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top