बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से विवादों के कटघरे में आ कर खड़े हो गए हैं अनुराग के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने अपने 8 – 10 साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया , पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
राज सिंह ने बताया कि वह एक कार कंपनी केशोरूम में नौकरी करते हैं , 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग कुछ युवकों के साथ उनसे मिलने शोरूम पहुंचे थे काम में व्यस्त होने के कारण राज ने थोड़ी देर बाद मिलने को कहा , रात करीब 8 बजे जब वह येलो हिल्स कैफे के पास पहुंचे, तो अनुराग और उनके साथी वहां कार में बैठे मिले , राज का आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान अनुराग ने धमकाने के अंदाज में कहा कि वह दो हत्याएं कर चुके हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता इसके बाद अचानक अनुराग ने पीछे से उनका गला दबा दिया
रॉड से वार, चाकू और बंदूक दिखाने का भी आरोप
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अनुराग ने गला दबाने के साथ उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की , जब फोन नहीं छीन सके तो अनुराग ने साथियों से राज को जान से मारने को कहा आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार के नीचे डालने की कोशिश की और लोहे की किसी चीज से सिर, छाती और मुंह पर वार किए राज के अनुसार एक आरोपी ने चाकू और बंदूक दिखाकर भी डराया पीड़ित का यह भी कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई उनकी घड़ी और सोने की चेन भी आरोपी निकालकर ले गए
पत्नी को लेकर चल रहा है पारिवारिक विवाद
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की जड़ पारिवारिक विवाद बताई जा रही है राज सिंह की चचेरी बहन रितिका डोभाल अनुराग डोभाल की पत्नी हैं दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है इसी मुद्दे पर बात करने के लिए अनुराग ने राज को बुलाया था
एसएसपी को फोन करने और चौकी प्रभारी पर भी आरोप
राज सिंह के अनुसार जब आरोपी उनका मोबाइल अनलॉक नहीं कर पाए तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची , पीड़ित ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है.
एफआईआर में ये नाम शामिल
पुलिस को दी गई तहरीर में राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल के अलावा अभय चौधरी ,तपन पंडित सी धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत कुछ अन्य लोगों के नाम दर्ज करवाए हैं , पुलिस ने सभी आरोपियों पर बीएनएस की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल इस मामले पर हर पहलू से जांच जारी है.
















