• Home
  • खेल समाचार
  • वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Image

वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी


वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को 18 साल की उम्र में अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का शानदार मौका मिला है. वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए आर्यवीर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उन्हें दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान चुना गया है. उनके पास अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका है.

आर्यवीर सहवाग इसी महीने की 19 तारीख को 19 साल के हो जाएंगे. वह भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं, जो अपने पिता की ही तरह ओपनिंग बल्लेबाज हैं. उन्होंने पिछले महीने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों में कुल 109 (28,47,34) रन बनाए थे.

पहली बार करेंगे कप्तानी!

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने शनिवार को स्क्वॉड का एलान किया. 16 सदस्यीय वाली इस टीम में आर्यवीर सहवाग को कप्तानी सौंपी गई. पहली बार होगा जब वह किसी बड़ी टीम की कप्तानी संभालेंगे, जो उनके करियर के लिए शानदार और अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का अच्छा मौका होगा. वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन 8 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में होगा.

आर्यवीर सहवाग का करियर

आर्यवीर सहवाग ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 यूथ वनडे मैचों में भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था. आर्यवीर ने पहले वनडे में 28, दूसरे में 47 और तीसरे में 34 रन बनाए थे. आर्यवीर की 297 रनों की पारी ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा था. 2024 में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेली थी. वह दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ओर वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल चुके हैं.

दिल्ली अंडर-19 टीम

आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्णव बुग्गा (उप-कप्तान), धन्या नकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, तरुण सिंह (विकेटकीपर), अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), रुद्र देव यादव, प्रद्युमन सनन, आर्यन शर्मा, , पार्थ राज, ओजसदीप सिंह, , शांतनु यादव, किरीत कौशिक, वरुण वंजानी.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जानना चाहिए



Source link

Related Posts

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

जहां भारत से ज्यादा वेस्टइंडीज ने खेले हैं मैच, वहां होगा पहला टी20; आंकड़े कर देंगे हैरान

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 6 अक्टूबर को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

तीसरे वनडे में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच के बाद सबसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बनें 10 हजारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top