• Home
  • ताजा खबरें
  • UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश
Image

UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश


भारी बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम ने बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों और तारों को जल्द दुरुस्त कराने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के कारण लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए.

मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त विद्युत ढांचे की स्थिति का आकलन करने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए. साथ ही बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों को दुरुस्त कर आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने को कहा गया है. सीएम ने स्थानीय स्तर पर टीमों को सक्रिय रखते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं.

यूपीः बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश

‘बारिश से खराब हुई सड़कों की तत्काल हो मरम्मत’

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से खराब हुई सड़कों की भी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं. जलभराव और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया है, ताकि लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो. 

सीएम ने अधिकारियों को बिजली और सड़क जैसी जरूरी जनसुविधाओं को जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और व्यवस्थाओं की बहाली के कार्यों में किसी तरह की देरी न होने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार संबंधित अधिकारी प्राथमिकता तय करें और प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाए.

‘समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो राजभर…’, CM योगी ने ली सुभासपा चीफ की चुटकी



Source link

Related Posts

‘अयोध्याधाम को अपमानित करने वालों को अब याद आ रहा राम नाम’, CM योगी का अखिलेश पर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

‘साइकिल वाली सत्ता में योजनाओं और विकास की होती थी डकैती’, सपा पर CM योगी हमला

कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के साथ ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

अयोध्या में कल आकाश आनंद की रैली, जितेंद्र सिंह बबलू के टिकट का कर सकते हैं ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

बाबा रामदेव की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत! ‘देवी-देवताओं की नहीं करनी चाहिए तुलना’

गोंडा में आयोजित धार्मिक कथा कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव और पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज के…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top