• Home
  • खेल समाचार
  • मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव
Image

मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाए जाने पर सवाल किया गया. सिराज को नहीं खिलाने की काफी आलोचना हो रही है. इस मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने इस पर सवाल उठाए. पूर्व क्रिकेटर्स वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस पर हैरानी जताई. हालांकि भारतीय कोच ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ये कोई गलत फैसला है. उन्होंने कंडीशन का हवाला देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा का भी बचाव किया, जो पहले दिन विकेट नहीं ले पाए.

सितांशु कोटक ने कहा, “मोहम्मद सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है. जब हमने ये प्लेइंग 11 चुनी, हमें यही सबसे बेस्ट 11 खिलाड़ी लगे जो खेलने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि सिराज को ड्राप करना कोई गलत फैसला है.” प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर उन्होंने कहा, “वह एक अटैकिंग गेंदबाज हैं और वह रन दे सकते हैं. लोग पसंद करते हैं जब वह विकेट लेते हैं, जब रन देते हैं तब पसंद नहीं करते.”

पहले दिन प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला, उनके लगभग हर ओवर में एक बॉउंड्री आती रही. इससे न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से उबरने में मदद मिली. न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 के स्कोर पर गिर गए थे, जिसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी ने गेम पलट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन पर खेल रहे हैं.

सिराज को बाहर रखने पर दिग्गजों ने उठाए सवाल

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपने एक्स पर लिखा, “न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए, जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को चुनने के फैसले को फिर भी समझा जा सकता है. लेकिन सिराज को बाहर रखना वाकई चौंकाने वाला है. जिस खिलाड़ी ने अकेले दम पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर कराई और जो इस WTC चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है, उसे ऐसी परिस्थितियों में भी जगह नहीं मिली? भारत को पहले ही दिन उनकी कमी खल रही है. यह सिराज के अनुकूल माहौल है. साझेदारियां तोड़ना, बल्लेबाजों को थकाना और अपनी लगातार मेहनत से मैच का रुख बदलना. इसे पचा पाना बहुत मुश्किल है!”

आकाश चोपड़ा अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “सिराज और जडेजा का प्लेइंग 11 में न होना सच में हैरानी भरा है.”

यह भी पढ़ें- हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक, भावुक हुईं उनकी पत्नी



Source link

Related Posts

IPL 2027 से कितने खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया? RCB का धाकड़ बल्लेबाज भी हुआ बाहर

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने मिलकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

9 मैच में 106 ‘नो-बॉल’, पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है. तीसरे दिन तक पाकिस्तानी गेंदबाजों…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

राइजिंग स्टार्स एशिया कप आज से शुरू, देखें भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल, और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 आज से शुरू हो गया है. पहला मैच हांगकांग और बांग्लादेश ए टीम…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

भारतीयों का 3 साल पुराना 19 नवंबर का जख्म, ट्रेविस हेड ने पोस्ट कर छिड़का नमक

टीम इंडिया ने तीन साल पहले आज के दिन यानी 19 नवंबर को 2023 वनडे वर्ल्ड कप का…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top