Image

‘हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश’, नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा


भारतीय पायलट स्मित माछर की दुनियाभर में तारीफ हो रही है. दूसरी ओर फ्लाई दुबई विमान में हुए कांड को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि पायलट माछर पर हमला करने वाले ओमानी कोपायलट का ब्रेनवॉश किया गया था. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उसको कट्टरपंथी ट्रेनिंग दी गई थी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा, ‘कॉकपिट में पायलट को चाकू मारने वाले हमलावर को इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई थी.’ नेतन्याहू ने कहा कि एक नियम की खामी का फायदा उठाकर आरोपी पायलट प्लेन में आया था. उन्होंने कहा, ‘नियम ये है कि इजरायल के लिए उड़ान भरने वाले पायलट ऐसे देशों से नहीं हो सकते जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं.’

क्या है पूरा मामला

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई एयरलाइन की फ्लाइट एफजेड1073 के कॉकपिट में माछर को उनके कोपायलट ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. विमान में 174 लोग सवार थे. घटना के कारण विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था. बताया गया कि ओमानी कोपायलट विमान को क्रैश करवाने की कोशिश कर रहा था.

तेल अवीव में पायलट स्मित की बहादुरी की तारीफ

इजरायल के तेल अवीव में इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन क‍िया गया. इस कार्यक्रम में इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की. साथ ही, उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की.

इजरायल में भारतीय दूतावास के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस सम्‍मेलन की जानकारी साझा की गई. दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ‘कैप्टन स्मित माछर को दिल से सलाम!’

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, की बहादुरी की तारीफ



Source link

Related Posts

‘दुश्मन’ देश के पायलट कैसे भरते रहे तेल अवीव की उड़ान? फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बुधवार को हवा में बड़ा संकट हो गया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

स्मित माछर पर हमला करने वाले पायलट पर एक्शन की तैयारी, सऊदी ने UAE को सौंपा

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘मुझे कई बार मारा’, स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा

फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोगों के चिल्लाने से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Explained: ईरान को चारों तरफ से घेर रहा US? बड़ा खुलासा- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा सैन्य जमावड़ा

पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और ईरान के साथ बढ़ते प्रत्यक्ष टकराव के बीच अमेरिका ने अरब…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top