• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत ने जीते 15 मेडल, अनीश नहीं लगा सके पदक पर निशाना
Image

एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत ने जीते 15 मेडल, अनीश नहीं लगा सके पदक पर निशाना


2026 एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत को अनीश भानवाला से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. ऐसा माना जा रहा था कि अनीश कम से कम देश को सिल्वर मेडल तो दिलाएंगे ही, लेकिन वह पदक पर निशाना नहीं लगा सके.  25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में अनीश सातवें नंबर पर रहे. इस तरह निशानेबाजी में भारत का अभियान 15 मेडल के साथ खत्म हुआ. 

अनीश ने फाइनल के महत्वपूर्ण चरण में पांच में से चार सटीक निशाने लगाए और 15 शॉट में कुल 11 हिट के साथ फिनिश किया. फाइनल के उस चरण में वह तीसरे स्थान के लिए बराबरी पर थे, लेकिन क्वालीफिकेशन में कम स्कोर के कारण टाईब्रेकर में पिछड़ गए और आठ निशानेबाजों में सातवें स्थान पर बाहर हो गए. इससे पहले अनीश ने नियमित शीर्ष स्थानों पर रहने के बजाय तकनीकी क्वालीफिकेशन नियम के कारण फाइनल में जगह बनाई थी. 

अनीष 576 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे लेकिन शीर्ष आठ से बाहर होने के बावजूद फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रतियोगिता के नियम के अनुसार एक देश के अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में हिस्सा ले सकते हैं और इस नियम के तहत एक कोरियाई निशानेबाज को बाहर होना पड़ा. 

दक्षिण कोरिया के तीन निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया था. अनीश को जगह तब मिली जब क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे सबसे निचली रैंकिंग वाले कोरियाई निशानेबाज सोंग जोंग हो (580) को हटना पड़ा.

कोरिया के ली गनह्योक (588) और यून सियोयोंग (581) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. चीन के सु लियानबोफान ने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड 592 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया.

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में निशानेबाजी में तीन गोल्ड मेडल, आठ सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 15 मेडल्स के साथ अपना अभियान खत्म किया. मौजूदा खेलों में भारत के लिए कुल पदकों के लिहाज से यह संख्या केवल एथलेटिक्स से कम है.

ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा भारत के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. हालांकि निशानेबाजी में इस बार जीते गए पदकों की संख्या पिछले सत्र की तुलना में कम रही. हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों में भारत ने निशानेबाजी में कुल 22 पदक जीते थे जो किसी एशियाई खेल में निशानेबाजी में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

यह भी पढ़ें- 

टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी, ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम



Source link

Related Posts

कैप्टन स्मित की बहादुरी को पाकिस्तानी क्रिकेटर का सलाम, कहा- यही है भारत की भावना

आसमान में उड़ रहे एक विमान में अचानक 174 लोगों की जान खतरे में पड़ जाए और उसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. आईसीसी ने ठीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब अगले साल होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top