• Home
  • ताजा खबरें
  • 21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
Image

21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव


मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार (1 अक्टूबर) को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि पहले 21 साल बाद सुगम बस के रूप में सरकारी बस सेवा प्रारम्भ हुई. अब 21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी किया गया. यह मास्टर प्लान भोपाल को वर्ष 2047 में विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागरिकों से अनुरोध है कि वे मास्टर प्लान के प्रारूप पर अपने दावे-आपत्ति और सुझाव देने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सुगम परिवहन सेवा के रूप में प्रदेश में एक बार फिर सरकारी बसें शहर-शहर और गांव-गांव तक सड़कों पर दौड़ने लगी है. 

उन्होंने कहा कि सुगम परिवहन शहर के अंदर चलने वाली ई-बसें, जिले के अंदर चलने वाली बसें, एक से दूसरे जिले को जोड़ने वाली बसें और अन्य राज्यों को जाने वाली बस सेवाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध होंगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के लिए बस सेवा का संचालन आरंभ किया गया है.

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को यूनेस्को की अस्थाई लिस्ट में शामिल किए जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत की कुल 78 अस्थायी धरोहरों में से 19 मध्य प्रदेश में होना बड़े गौरव की बात है. इससे मध्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई वैश्विक पहचान मिली है.

सेवा संकल्प अभियान-2026 में जलाए गए 3 करोड़ 88 लाख दीये

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के संदर्भ में आरंभ सेवा-संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में लगभग 3 करोड़ 88 लाख दीये सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में प्रज्ज्वलित किए गए. प्रदेश में 650 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए, जिनमें लगभग 11 हजार यूनिट रक्त एकत्र हुआ. भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में 87 हजार से अधिक स्कूल-कॉलेजों के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.

आंगन मिलन कार्यक्रम अब तक 43 हजार से अधिक आंगनवाडियों में आयोजित हो चुका है, जिनमें 17 लाख से अधिक माताओं और बच्चों ने भाग लिया हैं. नमो – सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 484 नुक्कड़ टोलियों द्वारा 3000 से अधिक प्रस्तुतियां दी गईं. वड़नगर से वाराणसी यात्रा में अब तक 1000 ग्राम और 190 नगरीय क्षेत्रों में 725 सभाएं आयोजित हुई हैं.

सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सेवा गतिविधियों में 9 लाख से अधिक नागरिकों एवं 10 हजार से अधिक संस्थाओं ने भाग लिया. सेवा की कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाख से अधिक प्रेरक कहानियां और आभार संदेश रिकार्ड हो चुके हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सेवा ज्योति कलश कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए.

हाइड्रोजन ट्रेन के बाद अब लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) ट्रेन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच प्रारंभ की गई थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गुजरात के साबरमती से मेहसाणा तक देश की पहली लिक्विड नेचुरल गैस से चलने वाली ट्रेन को हरी झण्डी दिखाई गई है. यह ट्रेन एलएनजी और डीजल दोनों से चल सकती है. इससे एक तरफ ईंधन की लागत में कमी आएगी तो दूसरी ओर प्रदूषण भी कम होगा.

एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. कबड्डी में महिला और पुरूष दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं. महिला क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक मिला है. इस खेल में क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया.

शूटिंग में खरगौन के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर एवं भोपाल की आशी चौकसे ने भारत को रजक पदक दिलाया. देवास के जय मीणा ने एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीता है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

स्कूल शिक्षा विभाग में 900 से अधिक अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में एक साथ 900 से अधिक अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गए हैं. इनमें 600 से अधिक लिपिकीय पद और 200 से अधिक भृत्य के पद हैं.

इस अभियान से, ऐसे शिक्षक जिनका सेवा में रहते हुए निधन हो गया था, उनके परिजन अनुकम्पा नियुक्ति के लिये बरसों से इन्तजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संवेदनशील पहल के लिये स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी प्रकार की कार्यवाही अन्य सभी विभागों में करने के निर्देश दिए.

बैहर बालाघाट में बीता था मुश्ताक खान का बचपन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिन्दी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और हास्य कलाकार मुश्ताक खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के बैहर और बालाघाट में उनका बचपन बीता, शिक्षा-दीक्षा हुई. एक छोटी सी जगह से निकलकर अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में काम किया है.

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा विस्तार, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश



Source link

Related Posts

14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण

रामनगरी की पहचान सिर्फ उसके मंदिरों और धार्मिक स्थलों से नहीं, बल्कि उन परंपराओं से भी है जिनसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

जोधपुर: वर्क फ्रॉम होम का झांसा, 30 युवतियों के अश्लील वीडियो, 2 गिरफ्तार

जोधपुर में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम और आसान कमाई का झांसा देकर युवतियों को अपने जाल में फंसाने,…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने ‘कारनामे’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा, एक्सप्रेसवे निर्माण और…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा विस्तार, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंर्तगत नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top