मुरादाबाद में भाई के साथ मेला देखने गई दलित युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती के परिजनों ने गांव के ही दो युवक पंकज और योगेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश देनी शुरू कर दी है.
दरअसल, यह मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव में मेला लगा हुआ था. युवती 28 सितंबर की शाम अपने भाई के साथ मेला देखने पहुंची थी. आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवक (पंकज और योगेश) वहां पहुंचे और युवती को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए. भाई के साथ घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी.
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने ‘कारनामे’
आरोपियों ने बंधक बनाकर युवती से कई बार किया रेप
परिजनों का आरोप है कि युवती को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ कई बार रेप किया गया. आरोप है कि बाद में युवती को उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घर पहुंची युवती ने परिजनों को जब पूरी घटना बताई तो परिवार में हड़कंप मच गया.
पंचायत कर बनाया गया समझौते का दबाव- परिजन
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव में ही पंचायत कराकर मामले को दबाने और समझौता कराने का दबाव बनाया गया. करीब 12 घंटे तक चले कथित दबाव के बाद परिवार बुधवार सुबह डिलारी थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण, सामूहिक रेप, एससी-एसटी एक्ट और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है.
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की नामजद शिकायत
मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर डिलारी थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार गंभीर, वन स्टॉप सेंटर ने वृद्धा को परिवार से मिलाया














