Image

माछर घायल हुए तो किसने सुरक्षित लैंड कराया विमान? 180 लोगों की बची जान


दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक घटना हुई है जिसने सभी को चौंका दिया है. इस फ्लाइट के पायलट स्मित माछर की वजह से 180 लोगों की जान बच पाई. स्मित पर को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया था. जिसके बाद वो गंभीर घायल हो गए थे. माछर के घायल होने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग किसने कराई आपको बताते हैं.

सुबह करीब 8:20 बजे विमान अचानक बहुत तेजी से नीचे की तरफ जाने लगा. महज दो मिनट के भीतर प्लेन 17,400 फीट नीचे आ गया. जिसके बाद 180 यात्रियों से भरे इस विमान में चीख-पुकार मच गई. यात्रियों को लगा कि वे अब जिंदा नहीं बचेंगे और उनकी मौत तय है. हालांकि, सही समय पर प्लेन को नियंत्रित कर लिया गया और सऊदी अरब के तबूक शहर में उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

किसने कराई सुरक्षित लैंडिंग
कॉकपिट से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें सुनकर सामने बैठे यात्री मदद के लिए आगे आए और हमलावर को कॉकपिट से बाहर किया. प्लेन में पीछे बैठे दो राहत (रिलीफ) पायलटों और यात्रियों की मदद से स्थिति को संभाला गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई.

डेटिस्ट ने की मदद
कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हिंसक हाथापाई और चाकूबाजी हुई थी. एक पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला कर दिया था. जिसमें स्मित को गंभीर चोट आई है. : हमले में घायलस्मित माछर का इलाज प्लेन में ही मौजूद एक डेंटिस्ट यात्री ने किया.

इजराइली अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि क्या यह इजराइलियों पर हमले की कोशिश थी, साथ ही वे दूसरे पहलुओं पर भी गौर कर रहे थे. दक्षिणपंथी विचारधारा वाले दो मंत्रियों ने इसे नाकाम किया गया आतंकवादी हमला बताया है. राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने कहा कि एक “आतंकवादी” विमान को दुर्घटनाग्रस्त करके उसमें सवार इजराइलियों की जान लेना चाहता था. इजराइली पीएम ने कहा, “हमला करने वाले पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है और सऊदी अधिकारी अभी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘सही समय पर…’, पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?



Source link

Related Posts

Explained: चीनी AI मॉडल सिखा रहा जैविक हथियार बनाना, हत्या करना? बड़े खुलासे से मची खलबली

आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई-लिखाई से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘कैप्टन स्मित बेहद…’, ABP न्यूज से बातचीत में क्या बोले पायलट माछर के पड़ोसी

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में चाकू लगने की वजह से भारतीय पायलट स्मित माछर…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को जो हुआ वह किसी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

ईरानी सिंगर को 74 कोड़े मारने की सजा बरकरार, जानें क्या हुआ था उस कॉन्सर्ट में

ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी ने दिसंबर 2024 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक कॉन्सर्ट किया था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top