• Home
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
Image

लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब नैमिष नगर और वरुण विहार के बाद एक और बड़ी आवासीय योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी में है. करीब 2 हजार एकड़ में प्रस्तावित प्रबंध नगर आवासीय योजना के सामने मुआवजे की दरों को लेकर चल रहा विवाद काफी हद तक दूर हो गया है. लारा कोर्ट ने किसानों के प्रतिकर की नई दर तय कर दी है.

लारा कोर्ट ने प्रबंध नगर योजना के लिए 1 करोड़ 10 लाख 71 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से प्रतिकर निर्धारित किया है. अब LDA इस बढ़ी हुई दर के हिसाब से योजना की लागत और संभावित आय का आकलन करेगा.

यह भी पढ़ें: आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा

15 दिन में आएगी रिपोर्ट

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में एक कमेटी गठित की है. संयुक्त सचिव अरविंद उपाध्याय की अध्यक्षता में बनी यह कमेटी नई प्रतिकर दर से योजना पर पड़ने वाले वित्तीय भार का परीक्षण करेगी. कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है. रिपोर्ट के बाद योजना के आय-व्यय का पूरा हिसाब तैयार किया जाएगा. इसके बाद LDA बोर्ड से मंजूरी लेकर प्रबंध नगर योजना को विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

2008 में बनी थी योजना, विवाद के कारण अटकी रही

प्रबंध नगर योजना की परिकल्पना LDA ने वर्ष 2008 में की थी. हरदोई-सीतापुर रोड और आईआईएम रोड के आसपास करीब 2,000 एकड़ में इसे विकसित करने की योजना थी. लेकिन जमीन अधिग्रहण, किसानों के मुआवजे, कानूनी विवाद और अदालतों में चल रहे मामलों के कारण यह योजना लंबे समय से अटकी हुई थी. अब लारा कोर्ट की ओर से प्रतिकर की नई दर तय होने के बाद LDA को योजना आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाई दे रहा है.

840 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन शामिल

प्रबंध नगर योजना में घैला, ककौली और अल्लूनगर डिगुरिया गांव की कुल 840.892 हेक्टेयर जमीन शामिल है. LDA के मुताबिक योजना के लिए भूमि अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है. अब किसानों को लारा कोर्ट द्वारा तय नई दर के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. हालांकि योजना में शामिल कुछ गाटों को लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है. LDA सचिव सुशील प्रताप सिंह के मुताबिक इन मामलों में कोर्ट से अनुमति लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश



Source link

Related Posts

रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार (30 सितंबर) को वारंटी युवक को पकड़ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘प्लानिंग चलती रहती थी…’, चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेता और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय बुधवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सफर करने वाले यात्रियों के लिए झटके वाली खबर है. आज (गुरुवार,…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top